Search

 
 
 

Jamshedpur : परसुडीह सोसाइटी कॉलोनी में धूमधाम से मना सिंधारा तीज उत्सव

 
  • श्री राणी सती दादी मंदिर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
Jamshedpur (Sunil Pandey) : परसुडीह को-ऑपरेटिव सोसाइटी कॉलोनी (हाट बाजार रोड़) स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में बुधवार को सावन माह का राजस्थानी पर्व सिंधारा तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान राणी सती दादी का दरबार फूलों से बहुत ही सुंदर और आकर्षक ढंग से सजाया गया था. महिलाओं ने मधूर भजनों से दादी जी का गुणगान किया. साथ ही थिरककर उन्हें रिझाया. मौके पर काफी संख्या में महिला श्रद्धालु मौजूद थे. देर शाम आरती एवं प्रसाद वितरण सहित लजीज जलपान के साथ दादी जी का सिंधारा उत्सव समापन हुआ. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-police-crpf-and-cobra-soldiers-entered-saranda-forest/">Kiriburu

: सारंडा जंगल में पुलिस, सीआरपीएफ व कोबरा जवान घुसे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही