Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिंधी समाज ने चालिया पर्व में अखंड ज्योति जलाकर झूलेलाल को किया प्रसन्न

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  रिफ्यूजी कालोनी में सिंधी समाज की ओर से भव्य रूप से चालिया पर्व मनाया गया. पर्व के उपलक्ष्य में समाज के लोगों ने चालीस दिवसीय अखंड ज्योति जलाकर झूलेलाल को प्रसन्न किया. गुरूवार को समापन समारोह में भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सह समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना की एवं प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर समाज की सैंकड़ों महिलायें, बच्चे एवं पुरूषों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-kidnapping-schoolgirl-from-sonari-acquitted/">जमशेदपुर:

सोनारी से स्कूली छात्रा के अपहरण का आरोपी बरी

सभी के जीवन में सुख समृद्धि आए- काले

इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा की शहर की अपनी एक पहचान है यहां सभी समुदाय के लोग काफ़ी मिल जूल कर रहते है तथा एक दूसरे के दुःख सुख के सहभागी रहते है. उन्होंने झूलेलाल जी से शहर पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखने की प्रार्थना की. कहा वे सभी के जीवन सुख समृद्धि लाएं.महोत्सव के दौरान झूलेलाल मंदिर को विशेष रूप से सुसज्जित किया गया था, मौके पर अमृत लाल, देवानंद जुमानी, बिहारी लाल, लाल चंद, भरत लाल, कार्तिक जुमानी, संत दास, एकता मोहनानी, शुशीला देवी, अंजू जुमानी, ज्योति जुमानी एवं अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-announces-the-winners-of-the-sixth-season-of-the-women-of-metal-scholarship-program/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील ने की वूमेन ऑफ मेटल छात्रवृत्ति कार्यक्रम के छठे सीजन के विजेताओं की घोषणा
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही