Search

 
 
 

Jamshedpur : साकची बाजार शिव मंदिर में जीण माता का सिंघारा उत्सव 15 को

 
  • मंगलपाठ का वाचन स्थानीय भजन गायक महावीर अग्रवाल करेंगे
Jamshedpur (Sunil Pandey) : शहर की धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर की ओर से 15 अगस्त को आदिशक्ति मां जीण भवानी का झूला एवं सिंधारा उत्सव मनाया जायेगा. साकची बाजार स्थित श्री शिव मंदिर के दूसरे तल्ले में आयोजित होने वाले इस धार्मिक महोत्सव में मंगल पाठ का आयोजन भी होगा. इस संबंध में संस्था के संस्थापक शंभू खन्ना ने बताया कि 15 अगस्त को दोपहर 03.30 से मां भवानी जीण शक्ति का मंगल पाठ और साथ ही संध्या में भजनों की अमृत वर्षा होगी. उन्होंने आगे बताया कि मंगलपाठ का वाचन स्थानीय भजन गायक महावीर अग्रवाल मुन्ना करेंगें. जीण माता के सभी भक्तों से समय पर उत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाने का अनुरोध किया. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-condolence-meeting-on-the-demise-of-former-bengal-cm/">Baharagoda

: बंगाल के पूर्व सीएम के निधन पर शोकसभा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही