Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ने जलियांवाला बाग व छपरा एक्सप्रेस का फेरा बढ़ाए जाने की मांग की

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स ने रेल यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए दक्षिण-पूर्व रेलवे महाप्रबंधक अर्चना जोशी को विभिन्न मांगो से सम्बंधित एक मांगपत्र भेजा है. पत्र में कहा है कि टाटा-छपरा एक्सप्रेस एवं जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को टाटानगर से पुनः प्रतिदिन चलाया जाने तथा हावड़ा-कुर्ला एक्सप्रेस व क्रिया योगा एक्सप्रेस का चाकुलिया स्टेशन पर पुनः ठहराव किए जाने की मांग की है. यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने संयुक्त रूप से दी. अध्यक्ष ने बताया कि ट्रेन संख्या 18181-82 टाटा-छपरा एक्सप्रेस अभी सप्ताह में चार दिन एवं ट्रेन संख्या 18103-04 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन टाटानगर स्टेशन से चलाई जा रही है. जबकि पूर्व में दोनों ट्रेनों का परिचालन सातों दिन होता था. बिहार एवं पंजाब के लोग काफी संख्या में जमशेदपुर एवं इसके आसपास के क्षेत्र में निवास करते हैं. इसलिए इन दोनों राज्यों में जाने और आने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक है. वर्तमान में इन दोनों ट्रेनों के फेरे कम कर दिये जाने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cgpc-held-a-meeting-regarding-the-khalsa-fateh-march-took-stock-of-the-preparations/">जमशेदपुर

: खालसा फतेह मार्च को लेकर सीजीपीसी ने की बैठक, तैयारियों का लिया जायजा

रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड को भी भेजी गई पत्र की प्रतिलिपि

वहीं, चाकुलिया रेलवे रेलवे स्टेशन पर कोरोना के पूर्व ट्रेन संख्या 18029-30 हावड़ा-कुर्ला एक्सप्रेस एवं ट्रेन संख्या 18615-16 क्रिया योगा एक्सप्रेस का ठहराव होता था. लेकिन कोरोना काल समाप्त होने के पश्चात् ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने पर इन ट्रेनों का चाकुलिया रेलवे स्टेशन पर ठहराव बंद कर दिया गया. ट्रेनों के ठहराव को बंद करने से वहां के आम लोगों के साथ-साथ, व्यापारी, मजदूर वर्ग, सरकारी कर्मचारी एवं विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अध्यक्ष ने जानकारी दी कि जनहित में उपरोक्त मांगो को जल्द पूरा करवाने के लिए पत्र की प्रतिलिपि रेल मंत्री अश्विन वैष्णव तथा चेयरमैन, रेलवे बोर्ड, भारत सरकार को भी भेज दी गई है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-6-boats-arrived-for-ferry-operation-in-burudih-dam/">घाटशिला

: बुरुडीह डैम में नौका परिचालन के लिए आया 6 बोट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही