Search

जमशेदपुर : व्यापारी की मौत पर सिंहभूम चैंबर ने जताया दुःख

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने शुक्रवार की सुबह सांड द्वारा व्यापारी को पटक कर मार डालने की घटना पर दुःख व्यक्त किया है. शुक्रवार की सुबह 2 लोगों को सांड ने पटक कर मार डाला. जिससे घटनास्थल पर ही दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई. जिसमें से एक व्यक्ति साकची पेनार रोड निवासी अशोक अग्रवाल एक व्यवसायी थे. मौके पर सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने कहा की आये दिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लावारिस जानवरों के कारण दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं. उन्होंने सरकार से मांग की है की परिवार को अविलंब मुआवजा मिले साथ सभी करदाताओं के सुरक्षा हेतु बीमा सुनिश्चित करे सरकार. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjmo-mahanagar-pays-tribute-to-jn-tata-on-his-184th-birth-anniversary-2/">जमशेदपुर

: भाजमो महानगर ने जेएन टाटा की 184वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किया

नहीं मिल रहा व्यापारियों को सरकार का सहयोग

मुनका ने कहा कि व्यापारी सरकार को हर तरह से सहयोग करते हैं, परंतु सरकार का साथ नहीं मिल पाता है. उन्होंने व्यापारियों की सुरक्षा बीमा करने की मांग की है. व्यापारियों, उद्यमियों द्वारा उनके प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मचारियों के साथ दुर्घटना घटित होने पर व्यापारियों द्वारा उन्हें फाइनेंशियल सहयोग दिया जाता है. मुनका ने कहा कि व्यापारी सरकार को विभिन्न तरह के टैक्स समय-समय पर देते हैं परंतु सरकार का सहयोग व्यापारियों को नहीं मिल पाता है. कई वर्षों से सिंहभूम चैंबर की ये मांग रही है की व्यापारियों की वित्तीय सुरक्षा हेतु सरकार करदाताओं द्वारा दिए जाने वाले कर के अनुसार उनका सरकार की ओर से बीमा कराया एवं दुर्घटना में मौत हुए व्यक्तियों के परिवार को अविलंब सरकार मुआवजा दे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp