Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ने जीएसटी निबंधन में हो रही परेशानी से सीबीआईसी के चेयरमैन को कराया अवगत

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : व्यापारियों को जीएसटी निबंधन में हो रही परेशानियों को देखते हुए सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने पत्र लिख कर सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्स एंड कस्टम (सीबीआईसी) के चेयरमैन का ध्यानाकृष्ट कराया है. इस संबंध में चैंबर के मानद महासचिव मानव केडिया ने कहा कि जमशेदपुर के व्यापारियों को जीएसटी रजिस्ट्रेशन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और इसका मुख्य कारण बिहार और झारखंड के लिये केन्द्रीय प्रसंस्करण केन्द्र (सीपीसी) को बिहार की राजधानी पटना में स्थित होना है. इस कारण जब भी कोई व्यवसायी जीएसटी में निबंधन के लिए आवेदन करता है तो जीएसटी पोर्टल स्वचालित रूप से उस आवेदन को राज्य या केन्द्रीय विभाग को भेज देता है और इस पर पटना में स्थित केन्द्रीय प्रसंस्करण केन्द्र (सीपीसी) आगे की कार्रवाई करता है और केन्द्रीय क्षेत्राधिकार व्यवसाय के स्थान की गलतफहमी के कारण अधिकांशत: जीएसटी निबंधन के आवेदनों को खारिज कर देता है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-the-mla-attended-the-meeting-of-the-rasoiya-sanyojika-president-union/">बहरागोड़ा

: रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ की बैठक में शामिल हुए विधायक

कई आवेदन चार-चार किए गए अस्वीकृत

ऐसी शिकायतें भी मिलती है कि कई आवेदनों को चार-चार बार अस्वीकृत कर दिये गये हैं. इसलिए सिंहभूम चैम्बर ने चेयरमैन का ध्यानाकृष्ट कराते हुए कहा है कि प्रत्येक राज्य में राज्य कर कार्यालय की तरह ही केन्द्रीय प्रसंस्करण केन्द्र (सीपीसी) का कार्यालय होना अति आवश्यक है जहां उस राज्य के अधिकारी ही सभी आवेदनों की उचित जांच कर निबंधन की मंजूरी प्रदान करें. इससे जमशेदपुर या झारखंड राज्य ही नहीं देश के सभी राज्यों के व्यवसायियों को जीएसटी में निबंधन कराने में आसानी होगी. इसलिए राजस्व हित और देशहित में इसपर त्वरित निर्णय लेने का आग्रह किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही