Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का बाइक रैली शनिवार को

 
  • मतदाता जागरूकता के लिए उठाया बड़ा कदम
  • रैली निकाल कर शत प्रतिशत मतदान करने का दिया जाएगा संदेश
  • चैम्बर भवन में पदाधिकारियों ने की समीक्षा बैठक
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार 18 मई 2024 को संघ्या 04:00 बजे चैम्बर भवन बिष्टुपुर से बाइक रैली निकाली जाएगी. इस बात की जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी. चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को बाइक रैली का आयोजन किया गया है. बाइक रैली सिंहभूम चैम्बर, बिष्टुपुर से प्रारंभ होकर बिष्टुपुर गोलचक्कर, स्ट्रेट माइल रोड, साकची गोलचक्कर, मिल्खिराम मार्केट, बाराद्वारी, भालूबासा, एग्रिको गोलचक्कर, गोलमुरी, बर्मामाइंस, जुगसलाई से होते हुए चैम्बर भवन पहुंच कर समाप्त होगी. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/during-the-hearing-on-hemants-petition-the-supreme-court-said-there-was-a-noting-of-cms-name-in-the-file/">हेमंत

की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा- फाइल में नोटिंग थी CM के नाम की…
उन्होंने कहा कि बाइक रैली निकाल कर वोटरों के बीच जागरूकता का संदेश देते हुए सभी व्यापारी उद्यमी से अपने परिवार, मित्रों समेत कर्मचारियों के संग मतदान करने की अपील करने इस रैली का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने सभी व्यापारियों और उद्यमियों से कल बाइक रैली में उपस्थित होकर सभी जमशेदपुर के लोगों को जागरूकता का संदेश देते हुए 25 मई को अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग करने और लोकतंत्र की मजबूती में अपनी सहभागिता निभाने का आह्वान किया. इसे भी पढ़ें : चंद्रप्रकाश">https://lagatar.in/bjp-started-contact-campaign-in-support-of-chandraprakash-including-3-news-from-giridih/">चंद्रप्रकाश

के समर्थन में भाजपाइयों ने चलाया संपर्क अभियान समेत गिरिडीह की 3 खबरें
सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष पीआरडब्लू अभिषेक अग्रवाल गोल्डी एवं सचिव सुरेश शर्मा लिप्पू ने सभी व्यापारी उद्यमी से शनिवार को उपस्थित होकर बाइक रैली को सफल बनाने का अनुरोध किया एवं आगामी लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़चढ़ कर भाग लेकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की. बैठक में मुख्यरूप से सिंहभूम चैम्बर के उपाध्यक्ष अनिल मोदी, पुनीत काउंटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, राजीव अग्रवाल सचिव अंशुल रिंगसिया, भरत मखानी, सुरेश शर्मा लिप्पू , विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया, सन्नी संघी, कौशिक मोदी, उमेश खिरवाल, अनूप अग्रवाल, दीपक चेतानी, अनंत मोहनका, अजय चेतानी, मनोज गोयल, आनंद चौधरी, अमित सरायवाला, अमिश अग्रवाल, रिशव चेतानी, अश्विनी अग्रवाल उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही