Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सदस्यों के बीच वितरित किया तिरंगा

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की एक बैठक रविवार को चैंबर सभागार में आयोजित हुई. इस दौरान सिंहभूम चैंबर द्वारा सदस्यों के बीच तिरंगा का वितरण किया गया एवं सभी उपस्थित सदस्यों, व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठान, उद्योग एवं आवास पर तिरंगा लगाने की अपील की गई. इस अवसर पर अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वाधान में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है. अब हर दुकान तिरंगा कार्यक्रम को लेकर कोल्हान के व्यापारी और सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी तैयारियां पूरी कर ली है और आजादी के 76वें महोत्सव को धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया है. तिरंगा झंडा हमारे देश की आन, बान और शान है, इसे लगाना और इसका सम्मान करने से मन में देश भक्ति के भाव जागृत होंगे. देश की आजादी में जितने भी देशभक्त शहीद हुए हैं, उन्हें भी हम सच्ची श्रद्धांजलि देंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-shot-dead-for-not-paying-extortion-accused-arrested/">जमशेदपुर

: रंगदारी नहीं देने पर युवक को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही