Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने मंडी शुल्क का किया विरोध, व्यापारियों ने की बैठक

Jamshedpur (Dharmendra Kumar)सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने सोमवार को सरकार द्वारा पारित झारखंड राज्य कृषि उपज एवं पशुधन विपणन 2022 विधेयक (मंडी टैक्स) के विरोध में बैठक का आयोजन किया. इस अवसर पर चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि इस विधेयक के पारित होने से झारखंड के पूरे खाद्यान्न व्यापारी आक्रोशित हैं और आंदोलन की राह पर हैं. मंडी टैक्स लगने से झारखंड में महंगाई और बढ़ेगी और सीमावर्ती राज्य जैसे ओडिशा और बंगाल में बाजार समिति शुल्क नहीं है. वहां से माल यहां झारखंड में प्रवेश करेगा एवं झारखंड के व्यापार को प्रभावित करेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-did-surprise-inspection-of-residential-school-in-patmada-reprimanded-after-seeing-disorder/">जमशेदपुर

: पटमदा में आवासीय विद्यालय का विधायक ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था देख लगाई फटकार

व्यापारियों ने काला बिल्ला लगाकर विधेयक का किया विरोध

उन्होंने कहा कि आज पूरे राज्य के व्यापारियों ने काला बिल्ला लगाकर इस विधेयक का विरोध किया. बुधवार को फेडरेशन चैम्बर ऑफ कॉमर्स की बैठक में राज्य भर के व्यापारी शामिल होंगे. फेडरेशन के दिशा-निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मूनका ने कहा किसी भी हाल में व्यापारी विधेयक को स्वीकार नहीं करेंगे. मंडी टैक्स के खिलाफ व्यापारी सड़क से सदन तक आंदोलन करने का मन बना चुके हैं. सरकार यदि व्यापारियों की मांग पर कार्रवाई नहीं करेगी तो राज्य में खाद्यान्न के आवक पर रोक लगा दिया जाएगा. आज के बैठक में मुख्य रूप से मानद महासचिव मानव केडिया, कोषाध्य्क्ष किशोर गोलछा, दीपक भालोटिया, सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, लिप्पु शर्मा, राजेश जैशुका, पवन शर्मा, मनोज गोयल, अनन्त मोहनका, राजीव अग्रवाल आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही