Search

 
 
 

जमशेदपुर : गिरती विधि व्यवस्था से सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स चिंतित, मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सरायकेला-खरसांवा जिला की गिरती विधि व्यवस्था से सिंहभूम चौम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री चिंतित हैं. जिले की गिरती विधि व्यवस्था को लेकर चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह एवं पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा को पत्र लिखकर यहां की स्थिति से अवगत कराया है. इस संबंध में विजय आनंद मूनका ने कहा कि सरायकेला-खरसांवा औद्योगिक क्षेत्र कोल्हान ही नहीं पूरे राज्य की सबसे बड़ी औद्योगिक क्षेत्र है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-zip-president-vice-president-took-charge-bjp-leaders-congratulated/">जमशेदपुर

: जिप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने ग्रहण किया पदभार, भाजपा नेताओं ने दी बधाई
जहां लगभग एक हजार से अधिक छोटे-बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठान हैं जो राज्य सरकार के राजस्व के एक बड़े हिस्से का श्रोत भी हैं. लेकिन पिछले कुछ महीनों से यहां का माहौल काफी खराब हुआ है और अपराध चरम पर है. नशीली पदार्थों का अवैध धंधा जोरों पर है. आये दिन हत्याएं हो रही है और अपराधी पकड़ से बाहर है. विधि व्यवस्था की स्थिति दयनीय हो गई है. यहां के व्यवसायियों, उद्यमियों में भय व्याप्त है. यही स्थिति बनी रही तो उद्यमी अपने औद्योगिक इकाईयों को बंद करने पर मजबूर हो जायेगा. इससे राज्य को राजस्व का भी नुकसान होगा. उन्होंने मुख्यमंत्री से जिले में विधि व्यवस्था को दूरुस्त करने के लिये पदाधिकारियों को उचित कार्रवाई करने हेतु निर्देश देने का आग्रह किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही