Search

 
 
 

Jamshedpur : सिंहभूम चैंबर ने कृषि उपज एवं पशुधन संवर्द्धन विधेयक का किया विरोध

 
  • 30 को बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाएंगे व्यावसायी
Jamshedpur (Sunil Pandey) : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने झारखण्ड सरकार के प्रस्तावित कृषि उपज एवं पशुधन संवर्द्धन विधेयक (बाजार समिति शुल्क) लगाने का विरोध किया. इसको लेकर 30 अगस्त को कोल्हान के व्यावसायियों की बैठक सिंहभूम चैंबर भवन में बुलायी गई है. जिसमें आंदोलन की रणनीति पर विचार किया जाएगा. चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने बताया कि ऐसी सूचना मिल रही है कि झारखण्ड सरकार के द्वारा कृषि उपज एवं पशुधन संवर्द्धन विधेयक (बाजार समिति शुल्क) को लगाने का प्रयास किया जा रहा है. इसके विरोध में पूरे झारखण्ड के खाद्यान्न व्यापारी फिर से गोलबंद हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-16-wheeler-trucks-loaded-with-illegal-sand-seized/">Baharagoda

  : अवैध बालू लदा 16 चक्का ट्रक जब्त
अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में भी झारखण्ड सरकार द्वारा यह शुल्क लगाने का प्रयास किया गया था. तब झारखण्ड के तमाम व्यापारी संगठनों ने इसका विरोध दर्ज कराते हुये आंदोलन किया था और सरकार को इस प्रस्ताव को वापस लेना पड़ा था. इस बाजार समिति शुल्क के लागू हो जाने से राज्य में खाद्यान्न वस्तुएं और महंगे हो जाएंगे और इससे व्यापारियों के साथ-साथ आम जनता पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा. इसलिये चैम्बर शुक्रवार को बैठक का आयोजन कर इसका विरोध करने का निर्णय लेगा. अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बैठक में कोल्हान के सभी खाद्यान्न व्यवसायियों ने बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित होने की अपील की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही