Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कृषि बिल का सिंहभूम चैंबर ने डीसी ऑफिस के समक्ष धरना देकर जताया विरोध

Jamshedpur (Sunil Pandey) : कृषि शुल्क विधेयक के विरोध मे विगत पाचं दिनों से आंदोलनरत व्यापारियों ने बुधवार को सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के बैनर तले उपायुक्त कार्यालय पर धरना दिया. धरना का नेतृत्व चैंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने की. इस दौरान चैंबर के सभी पदाधिकारी खाद्यान्न के सभी थोक व्यापारी एवं आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संगठन के लोग मौजूद थे. चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने बताया कि झारखंड सरकार का कृषि शुल्क विधेयक व्यापारियों के अलावे आम लोगों पर एक अतिरिक्त भार है. जिसका विरोध किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि व्यापारियों का विरोध तब तक जारी रहेगा. जब तक सरकार इसे वापस नहीं ले लेती है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-agency-workers-of-womens-university-complain-about-dlc-salary/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी के एजेंसी कर्मियों को डीएलसी से आस, वेतन को लेकर की शिकायत

विधेयक पर व्यापारियो ने निकाली भड़ांस

कृषि शुल्क विधेयक को लेकर धरना पर बैठे व्यापारियों ने सरकार की इस नीति की जमकर आलोचना की. कुछ ने कहा कि यह विधेयक इंस्पेक्टर राज वापस लाएगा. वहीं कुछ व्यापारियों ने कहा कि सरकार के राजस्व का काफी नुकशान होगा. अतिरिक्त टैक्स देने से बचने के लिए व्यापारी दूसरे राज्यों से अपना कारोबार करेंगे. जिससे सरकार को मिलने वाला राजस्व की हानि होगी. वहीं कुछ व्यापारियों ने कहा कि टैक्स देने के कारण आवश्यक वस्तूओं के मूल्य में प्रत्याशित वृद्धि होगी. जिसके कारण उपभोक्ता भी कारोबार कम करेंगे. जिससे उनके द्वारा दिया जाना वाला टैक्स भी सरकार को नहीं मिल पाएगा. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cbse-10th-and-12th-exams-started-city-is-being-held-at-7-centers/">जमशेदपुर

: सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू, शहर 7 केंद्रों पर हो रही है परीक्षा

धरना में ये लोग थे बैठे

चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मुनका, उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल, परसूडीह मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक भालोटिया, मानव केडिया, अनिल मोदी, करण ओझा, सत्यनारायण अग्रवाल, नितेश मित्तल, राजेश रिंगसिया, महावीर अग्रवाल, समेत काफी संख्या में खाद्यान्न कारोबारी मौजूद थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-discussion-on-amrit-kaal-budget-held-at-netaji-subhash-university-students-got-information-about-new-provisions/">जमशेदपुर

: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में हुई अमृत काल बजट पर चर्चा, छात्रों को मिली नये प्रावधानों की जानकारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही