Jamshedpur (Sunil Pandey) : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष (पीआरडब्ल्यू) मुकेश कुमार मित्तल ने टाटा स्टील के के उपाध्यक्ष (कारपोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी को पत्र लिखकर जमशेदपुर की सड़कों पर घुम रहे आवारा पशुओं पर नियंत्रण करने की दिशा में कार्रवाई करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर एक खूबसूरत शहर होने के साथ-साथ झारखण्ड की आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाता है, जहां की सड़कें एवं बाजारें सुव्यवस्थित ढंग से बनाई एवं स्थापित की गई है. लेकिन आजकल यहां की सड़कों एवं बाजारों में सांड़ एवं आवारा पशुओं का जमावाड़ा लगा रहता है. जिससे बाजारों में आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ता है. साथ ही सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. कभी-कभी आवारा पशु आतंकित करने वाले कार्य करने लगते हैं और जानलेवा हमले भी कर देते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-saryu-rai-must-have-played-with-workers-in-baridih-vis-office-sang-fagua/">जमशेदपुर
: विधायक सरयू राय ने बारीडीह विस कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग खेली होगी, गाया फगुआ
: श्री राम मन्दिरम् बिष्टुपुर कमिटी का चुनाव की तिथि परिवर्तित करने की मांग [wpse_comments_template]
: विधायक सरयू राय ने बारीडीह विस कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग खेली होगी, गाया फगुआ
सांड के हमले में दो लोगों की हो गई थी मौत
ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों साकची शितला मंदिर के समीप एक पागल सांड़ ने एक व्यवसायी और एक सुरक्षा प्रहरी पर हमला कर दिया. जिससे दोनों की मौत हो गई. यह स्थिति इस दर्शनीय शहर के लिए भयावह और डराने वाला है. उन्होंने कहा कि टाटा स्टील ने जमशेदपुर शहर की सुंदरता को बनाये रखने के साथ-साथ लोगों को अच्छी नागरिक सुविधायें मिलें, एक्सीडेंट से बचाव हो एवं जानमाल की क्षति न हो, इसके लिये हमेशा प्रयासरत रहा है. इसलिए आग्रह होगा कि शहर की बाजारों एवं सड़कों पर आवारा अनियंत्रित पशुओं का जमावड़ा न हो, इससे निजात दिलाने हेतु आवश्यक कदम उठाने की कृपा करें. पत्र की प्रतिलिपि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद विद्युत बरण महतो, विधायक सरयू राय, उपायुक्त, एसडीओ, जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी, टीएसयूआईएसल के एमडी एवं जीएम समेत अन्य को भेजी गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shri-ram-mandir-bishtupur-committee-demands-change-of-election-date/">जमशेदपुर: श्री राम मन्दिरम् बिष्टुपुर कमिटी का चुनाव की तिथि परिवर्तित करने की मांग [wpse_comments_template]
Leave a Comment