Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : सिंहभूम चैम्बर का दिवाली ट्रेड फेयर 21 व 22 को

  • वोकल फॉर लोकल के बढ़ावा के लिए पोस्टर का हुआ विमोचन
Jamshedpur (Sunil Pandey) : सिंहभूम चैंबर भवन में 21 व 22 अक्टूबर को दिवाली ट्रेड फेयर का आयोजन किया गया है. ट्रेड फेयर वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है. इस मेले की तैयारियों के लिए बुधवार को पोस्टर का विमोचन किया गया. जिसमें चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी, उपाध्यक्ष उद्योग पुनीत कांवटिया आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :  रामगढ़:">https://lagatar.in/essay-competition-organized-under-sweep/">रामगढ़:

स्वीप के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि व्यापार एवं उद्योग को बढ़ावा देना चैम्बर का मुख्य उद्देश्य है. इसी उद्देश्य से दीपावली ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने से लोगों से इस मेले में आकर मेले का लाभ उठाने की अपील की. महासचिव मानव केडिया ने कहा कि देश में व्यापार का ट्रेंड बदल रहा है. शहर की महिलायें भी अपने छोटे प्रकल्पों के द्वारा व्यवसाय कर धनोपार्जन कर रही है. ऐसी महिला उद्यमियों एवं स्थानीय कारीगरों को इस त्योहारी सीजन में ट्रेड फेयर के माध्यम से एक मंच उपलब्ध कराया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :  पलामू:">https://lagatar.in/brahmadevs-car-was-hit-by-a-truck/">पलामू:

ब्रह्मदेव की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत
उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी ने बताया कि चैम्बर द्वारा लगातार स्थानीय कारोबार को प्राथमिकता देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. दीवाली ट्रेड फेयर भी इसी का एक हिस्सा है. इस फेयर में न सिर्फ लोगों को स्थानीय कुम्हारों द्वारा निर्मित मिट्टी के दीये मिलेंगे अपितु शहर की महिलाओं द्वारा घर में तैयार किये गये वस्त्र, आचार-पापड़, कृत्रिम ज्वेलरी एवं अन्य उत्पाद देखने को मिलेंगे. मौके पर चैम्बर सचिव (ट्रेड एंड कॉमर्स) भरत मकानी, सचिव (वित एवं कराधान) अंशुल रिंगसिया, कार्यसमिति सदस्य सुमन नागेलिया उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें :  चंपाई">https://lagatar.in/champais-appeal-to-the-youth-said-come-together-create-a-new-jharkhand/">चंपाई

की युवाओं से की अपील, कहा – आइये, साथ मिल कर बनाएं “नया झारखंड”
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही