Search

 
 
 

जमशेदपुर : काशीडीह हाई स्कूल में एकल भाषण प्रतियोगिता आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अमृत महोत्सव के तहत काशीडीह हाई स्कूल में शनिवार को एकल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. भाषण प्रतियोगिता का थीम स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी एवं प्रकृति संरक्षण पर आधारित था. कार्यक्रम के संयोजिका बर्निता बासु ने बताया कि प्रतियोगिता को तीन श्रेणी में बांटा गया था. इस प्रतियोगिता में कक्षा 4 से 12वीं तक के बच्चों ने भाग लिया. [caption id="attachment_401322" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/JSR-Kashidih.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> भाषण प्रतियोगिता में उपस्थित श्रोता.[/caption] इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-caste-certificate-will-be-made-in-the-school-itself-for-the-children-of-government-school-co-held-a-meeting/">मझगांव

: सरकारी स्कूल के बच्चों का स्कूल में ही बनेगा जाती प्रमाण पत्र, सीओ ने की बैठक

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये

प्रतियोगिता में तीन श्रेणियों के लिए अलग-अलग विषय पर बच्चों द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए गए. कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के उप प्राचार्य राकेश पांडे, संयोजिका बर्निता बासु, नौशाद रजिया और अनुराधा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश दिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-wrong-to-disqualify-hemant-soren-from-the-legislative-assembly-afroz/">जमशेदपुर

: हेमंत सोरेन को विधायकी से अयोग्य घोषित करना गलत- अफरोज

विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

इस प्रतियोगिता में समूह अ में अलीजा राशिद प्रथम, उन्नति वर्मा द्वितीय और अतुल रंजन तृतीय हुए. वहीं समूह ब में मुस्कान कुमारी और अनन्या सिंह प्रथम स्नेहा कुमारी द्वितीय और यश खेमका तृतीय हुए जबकि समूह स में स्मृति साहा प्रथम अरिबा राशिद और परमीत विरजी द्वितीय और अदिति कुमारी को तृतीय स्थान से संतोष करना पड़ा. विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही