Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : रैफ के अधिकारियों व जवानों को ब्रह्मकुमारी व कस्तूरबा विद्यालय की बहनों ने बांधी राखी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : सुंदरनगर स्थित 106वीं बटालियन रैफ के कैंप में सोमवार को भाई बहन का महापर्व कहे जाने वाले त्योहार रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि रैफ के द्वितीय कमान अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की बहनों ने भाग लिया. कस्तूरबा विद्यालय जमशेदपुर से आई बहनों ने देश की रक्षा में तैनात जवानों की कहानी बहुत ही मार्मिक तरीके से प्रस्तुत की.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/RAF-RAKHI.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-invited-to-attend-sri-krishna-janmashtami-dahi-handi-competition/">सीएम

को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी-दाही हांडी प्रतियोगिता में आने का न्यौता
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/RAF-RAKHI-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
इसी क्रम में राजस्थानी नृत्य का बहुत ही मनमोहक तथा सुन्दर चित्रण किया गया. अंत में सभी बहनों ने उपस्थित वीर फौजी भाइयों के लिए ईश्वर से लम्बी और स्वस्थ उम्र प्रदान करने और इसी प्रकार बहादुरी और शूरवीरता से अपने कर्तव्य का पालन करते रहने की आशा के साथ राखी बांधी.
एक बहन ने यह कविता कही -
राखी के इस दिन पर भैया,
तुम यह भूल ना जाना।
राष्ट्र सेवा पर गये हो बीरा,
तुम अपना कर्तव्य निभाना ॥
कार्यक्रम में रैफ के द्वितीय कमान अधिकारी सच्चिदानंद मिश्र तथा अन्य अधिकारियों के साथ जवानों ने हिस्सा लिया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/RAF-RAKHI-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही