Search

 
 
 

Jamshedpur : ओडिशा के राज्यपाल को बहनों ने बांधी राखी

 
  • एग्रिको आवास पर राखी बांधने के लिए महिलाओं का लगा तांता
Jamshedpur (Sunil Pandey) : ओडिशा के राज्यपाल व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सोमवार को शहर पहुंचे. उनके शहर पहुंचने के बाद एग्रिको स्थित आवास पर उनकी तीनों बहनें प्रेमवती बाई, महारिन बाई व मेडू बाई ने उन्हें बारी-बारी से राखी बांधी. राखी बंधवाने के बाद रघुवर दास ने बड़ी बहन का पैर छूकर आशीर्वाद लिया. साथ ही तीनों को उपहार भेंट किया. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-majhi-baba-and-social-representatives-of-60-mauzas-gathered-in-podhansa/">Jamshedpur

: पोड़ेहांसा में जुटे 60 मौजा के माझी बाबा व सामाजिक प्रतिनिधि
तीनों बहनों के राखी बांधने के बाद शहर की काफी संख्या में महिलाएं रघुवर दास को राखी बांधने के लिए पहुंची थीं. एक-एक करके सभी से रघुवर दास ने राखी बंधवायी. मौके पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन प्रेम व स्नेह का पर्व है, लेकिन आज कल महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं इस स्नेह की डोर को कमजोर कर रही हैं. कोलकाता में हाल में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सभ्य समाज में इस तरह के कृत्य क्षमा योग्य नहीं हैं. इसे भी पढ़ें :  भोजपुर:">https://lagatar.in/ghatshila-there-is-a-rise-in-paddy-planting-laborers-are-falling-short-for-planting/">भोजपुर:

एक्ट्रेस ने भोजपुरी कलाकार प्रमोद पर लगाए यौन शोषण के आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही