- अन्य धार्मिक संस्थाएं और गुरुद्वारा कमेटियां भी सहयोग के लिए आगे आएं : भगवान सिंह Jamshedpur (Ratan Singh) : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) की महत्वाकांक्षी समाज कल्याण परियोजना में गुरुद्वारा साहिब शहीद बाबा दीप सिंह, सीतारामडेरा प्रबंधक कमेटी ने 5.51 लाख रुपये का भरवां (वृहद) आर्थिक सहयोग दिया है. इससे जहां शिक्षा और स्वास्थ्य मिशन को बल मिलेगा वहीं, कार्य जल्द पूर्ण करने का मार्ग भी प्रशस्त होगा. शनिवार को सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार हरजिंदर सिंह ने सदस्य अमरजीत सिंह धंजल, गुरबक्श सिंह विलखु, सरबजीत सिंह संधू, मंजीत सिंह औलख, जसवंत सिंह, इंद्रजीत सिंह सैनी, अभिषेक वोहरा, धनदीप सिंह, कमलजीत सिंह और लवप्रीत सिंह के साथ सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह को 5.51 लाख का चेक सौंपा. इस अवसर पर हरजिंदर सिंह ने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने एक बैठक बुलायी थी, जिसमें सीजीपीसी की जनकल्याण परियोजना में आर्थिक सहयोग करने का निर्णय लिया गया था. समस्त सीतारामडेरा कमेटी परिक्षेत्र की संगत द्वारा सीजीपीसी को तीन लाख और 2.51 लाख की राशि चेक के माध्यम से भेंट करते हुए समाज कल्याण में अपनी हिस्सेदारी प्रस्तुत करने पर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है. [caption id="attachment_829681" align="aligncenter" width="600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/bhagwan-singh.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-free-artificial-organ-transplant-camp-inaugurated-in-sakchi/">जमशेदपुर
: साकची में नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का शुभारंभ
alt="" width="600" height="400" /> सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-free-artificial-organ-transplant-camp-inaugurated-in-sakchi/">जमशेदपुर
: साकची में नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का शुभारंभ