Search

 
 
 

जमशेदपुर : नशे के खिलाफ सीतारामडेरा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

 
Jamshedpur :एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस जगह-जगह नशा के खिलाफ लोगों को जागरूक कर रही है. एक तरफ पुलिस जागरूक करने के लिए भीड़-भाड़ वाले जगहों में पहुंच कर लोगों से बात कर रही है, तो वहीं नशे का अवैध कारोबार करने वालो को पकड़ कर सलाखों के पीछे भी भेज रही है. इसी क्रम में सीतारामडेरा पुलिस ने रविवार को अभियान चलाकर बच्चों व किशोरों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-secretary-of-the-rural-development-department-knew-the-reality-of-the-schemes-did-a-terrestrial-inspection/">जमशेदपुर

: ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने जानी योजनाओं की हकीकत, किया स्थलीय निरीक्षण

नशा का सेवन न करने की अपील

सीतारामडेरा थाना प्रभारी भुइयांडीह तीनमुहानी चौक के पास स्थित पार्क में पहुंचे और वहां खेल रहे बच्चों, किशोरों व नवयुवकों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए नशामुक्ति अभियान के संबंध में जानकारी दी. सभी से ब्राउन शुगर, गांजा या डेंड्रॉइड जैसे घातक नशा का सेवन न करने व इसके अवैध कारोबार से दूर रहने अपील की. साथ ही उन्हें पढ़ाई, खेलकूद और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रोत्साहित किया. किसी भी तरह के आपराधिक गतिविधि जैसे चोरी, छिनतई, रैश ड्राइविंग जैसे अनैतिक व गैरकानूनी कृत्यों से बचने की भी हिदायत दी. सभी नवयुवकों को भविष्य में जिला पुलिस की ओर से हर संभव सहायता किए जाने की प्रतिबद्धता के बारे में बताया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही