Search

 
 
 

जमशेदपुर : सीतारामडेरा पुलिस ने 65 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो को भेजा जेल

 
Jamshedpur : सीतारामडेरा पुलिस ने भालुबासा जोड़ा मंदिर के पास छापेमारी करके ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा है. गिरफ्तार रवि किशोर पांडेय भुइयांडीह लाइन 3 का रहने वाला है जबकि चंदन गिरि इंद्रानगर का रहने वाला है. दोनों के पास से पुलिस ने 65 पुड़िया ब्राउन शुगर भी बरामद किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-if-you-dont-give-five-lakh-extortion-you-will-burn-the-house/">जमशेदपुर

: पांच लाख रंगदारी दो नहीं तो घर जला देंगे

पहली बार आया है गिरफ्त में

गिरफ्तार रवि किशोर पांडेय और चंदन के बारे में पुलिस का कहना है कि दोनों पुलिस की आंख में धूल झोंककर कई सालों से इस धंधे से जुड़े हुये थे. अभी तक दोनों का किसी भी थाने में आपराधिक रिकार्ड नहीं है. दोनों की गिरफ्तारी से पुलिस को कई सुराग भी मिले हैं उसके आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने के लिये छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-schoolgirl-molested-in-bagbera-family-attacked-for-protesting/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में स्कूली छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर परिजनों पर किया हमला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही