Search

 
 
 

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना प्रभारी लाइन हाजिर

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर से सटे चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच33 पर बीते दिनों कारोबारी रवि अग्रवाल की पत्नी ज्योति अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हालांकि मामले में रवि अग्रवाल ही पत्नी का हत्यारोपी निकला. रवि अग्रवाल ने एक माह पूर्व सीतारामडेरा थाना में रंगदारी मांगे जाने की लिखित शिकायत की थी जिसपर थाना प्रभारी भूषण कुमार ने जांच करने में कोताही बरती थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-sent-girlfriend-and-her-lover-to-jail-accused-of-murder-of-international-para-badminton-player/">जमशेदपुर

: अंतरराष्ट्रीय पारा बैडमिंटन खिलाड़ी की हत्या के आरोपी प्रेमिका और उसके आशिक को पुलिस ने भेजा जेल
इसको लेकर सिटी एसपी ने थाना प्रभारी भूषण कुमार को लाइन क्लोज कर दिया है. इस मामलें में सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने मामले में जांच की मांग की थी. जिसकी जांच सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत कर रहे थे. जांच के दौरान सिटी एसपी ने पाया कि थाना प्रभारी ने शिकायत पर कोई उचित कार्रवाई नहीं की. इसके बाद थाना प्रभारी को लाइन क्लोज कर दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही