Search

 
 
 

जमशेदपुर : कदमा में तीन घंटे बाद स्थिति सामान्य, डीसी और एसएसपी ने मोर्चा संभाला, अब तक 60 गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर तीन में दो गुटों के बीच झड़प के बाद हुई हिंसा रविवार देर रात शांत हो गई है. क्षेत्र में माहौल शांत रहे इसे लेकर इलाके में भारी संख्या में फोर्स तैनात किया गया है. पुलिस पूरे इलाके में लगातार गश्त कर रही है. इधर, घटना के तीन घंटे बाद आखिरकार प्रशासन ने हालात पर काबू पा लिया गया. मौके पर जिला पुलिस बल, रैफ और दंगा निरोधक दस्ता ने मोर्चा संभाल लिया है. उपायुक्त विजया जाधव, एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी के विजय शंकर के अलावा सभी डीएसपी, सभी थाना प्रभारी मौजूद मौके पर कैंप कर रहे हैं. स्थिति पर नियंत्रण करने के लिया पड़ोसी जिले से भी सुरक्षा बलों को मंगाया गया है. कुरुक्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-arvind-kumar-became-the-national-general-secretary-of-kudmi-sena/">जमशेदपुर

: कुड़मी सेना के राष्ट्रीय महासचिव बने अरविंद कुमार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/09rc_m_274_09042023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

जिले के संवेदनशील इलाकों में दंडाधिकारी तैनात, हो रहा फ्लैग मार्च

इधर, इस घटना के बाद जिले के सभी संवेदनशील इलाकों में दंडाधिकारी की तैनाती कर दी गई है. इसके अलावा पूरे जिले में फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है. मानगो, टेल्को और हल्दीपोखर जैसे संवेदनशील इलाकों में नजर रखी जा रही है.

डीएसपी कमल किशोर समेत दर्जन भर जवान घायलhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/09rc_m_273_09042023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

एक गुट द्वारा पत्थरबाजी में डीएसपी कमल किशोर को हल्की चोट आई है, वहीं दर्जन भर जवान भी घायल हुए है. जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई उपद्रवियों को हिरासत में भी लिया है. सुरक्षा बलों द्वारा ब्लॉक नंबर दो स्थित गली में घुसकर सभी घरों को तलाशी ली जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-violent-atmosphere-in-kadma-miscreants-pelted-stones-and-arson/">जमशेदपुर

: कदमा में बिगड़ा माहौल, उपद्रवियों ने किया पथराव व आगजनी 

तलवार और पत्थर बरामद, धर्मस्थल से किया पथराव, छोड़े गए आंसू गैस

इस उपद्रव में एक गुट द्वारा धर्मस्थल की छत से सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया है. भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस भी छोड़े. आंसू गैस छोड़ने के बाद जवान गलियों में घुसे और स्थिति को नियंत्रण में किया. पुलिस ने ड्रोन का भी सहारा लिया. ड्रोन की मदद से घरों को छतों पर निगरानी की गई. इस दौरान पुलिस को सड़क पर पड़े तलवार और धर्म स्थल की छत पर से पत्थर बरामद हुआ है.

उपद्रवियों ने की हवाई फायरिंग, दुकानों और वाहनों में लगा दी आग

[caption id="attachment_603597" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/09rc_m_219_09042023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> दुकानों में की गई आगजनी[/caption] उपद्रवियों ने पहले मौके पर झोपड़ीनुमा दुकान में आग लगा दी. इसके बाद एक कार, दो ऑटो और कई दोपहिया वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया. कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की. अग्निशमन विभाग की दो दमकल ने आग पर काबू पाया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-two-day-workshop-of-unnat-bharat-abhiyan-concluded/">आदित्यपुर

: उन्नत भारत अभियान का दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

अपवाहों पर ध्यान ना दे, भड़काऊ पोस्ट को शेयर न करे –उपायुक्त

इधर, जिला उपायुक्त विजया जाधव ने एक बयान जारी कर शहर के लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान ना दें. अगर किसी के पास भड़काऊ पोस्ट या लिंक आता है तो उसे फॉरवर्ड करने से बचे. अगर ऐसा करते पकड़े गए तो उन पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है.  अब तक 60 की गिरफ्तारी हो चुकी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही