Search

जमशेदपुर : कोर्ट के बाहर फायरिंग मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Jamshedpur (Ratan Singh) : जिला व्यवहार न्यायालय के गेट नंबर तीन के बाहर और गोलमुरी में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास है हथियार भी बरामद हुए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में उलीडीह के डिमना रोड निवासी विक्की सिंह गिल उर्फ कुंडी, गोविंदपुर जोजोबेरा का रहने वाला अमन सिंह उर्फ टकला, गोलमुरी नामदा बस्ती का राजू पासवान उर्फ कल्लू, टेल्को खरंगाझार निवासी मनीष कुमार रहेलू, गोविंदपुर का विक्की तिवारी उर्फ प्रकाश तिवारी और गोलमुरी साबरमती रोड का रहने वाला गोल्डी सिंह उर्फ गोल्डी बच्चा शामिल है. इनके पास से दो पिस्टल, एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, तीन खोखा और पांच बाइक बरामद की गई है. पुलिस ने गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को रविवार शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मालूम हो कि 27 मार्च को कोर्ट के गेट नंबर तीन के पास एग्रिको निवासी नवीन कुमार सिंह पर फायरिंग की गयी थी. इसके टिनप्लेट चौक पर भी फायरिंग की गयी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-five-kundiya-one-day-gayatri-mahayagya-completed-in-rugdi-of-ichagarh/">चांडिल

: ईचागढ़ के रुगड़ी में पांच कुंडीय एक दिवसीय गायत्री महायज्ञ संपन्न

बदला लेने की नियत से की फायरिंग 

पूरे मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि एक वर्ष पूर्व नवीन सिंह एवं उसके साथियों ने विक्की सिंह गिल उर्फ कुंडी के एक दोस्त मनप्रीत की हत्या गोली मारकर कर दी थी. इसी का बदला लेने की नियत से विक्की सिंह ने अपने साथियों के साथ नवीन सिंह पर फायरिंग की थी. इस दौरान कोर्ट परिसर के बाहर विक्की सिंह गिल और अमन कुमार सिंह उर्फ टकला के द्वारा एक-एक राउंड फायर किया गया. इसके बाद सभी टिनप्लेट चौक पहुंचे और वहां दुकानदारों से रंगदारी की मांग करते हुए फायरिंग की. यहां भी अमन कुमार सिंह उर्फ टकला, विकी सिंह गिल उर्फ कुंडी, राज पासवान उर्फ कल्लू, मनीष कुमार रहेलु के द्वारा एक-एक राउंड हवाई फायर किया गया. इस कांड में शामिल कुछ अभियुक्त अब भी फरार चल रहे हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. एसपी ने उक्त जानकारी जिला पुलिस मुख्यालय के सभागार में एक प्रेस वार्ता के दौरान दी. इसे भी पढ़ें : हत्या">https://lagatar.in/seizure-of-attachment-of-the-house-of-two-criminals-absconding-in-the-murder-case/">हत्या

मामले में फरार चल रहे दो अपराधियों के घर की कुर्की जब्ती

पुलिस कीछापेमारी टीम में ये थे शामिल

गोलमुरी थाना प्रभारी राजीव रंजन, सीतारामडेरा थाना प्रभारी अखिलेश मंडल, बिरसानगर थाना प्रभारी प्रभात कुमार, गोविंदपुर के थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, गोलमुरी थाना के एसआइ कुंदन कुमार सिंह, सीतारामडेरा के एसआइ अभिनंदन कुमार, गोलमुरी थाना के नवीन कुमार राणा, रितेश तिग्गा, सीतारामडेरा के एसआइ ओम प्रकाश राय, आरक्षी शैलेंद्र कुमार सिंह, दिलीप कुमार राम, आरक्षी मसिद्ध धान, धर्मेंद्र राम आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp