Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो में मारपीट करने के मामले में छह गिरफ्तार, आरोपियों की बोलेरो जब्त

Jamshedpur (Rohit Kumar) : मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर-9 में मो रियाज के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रोड नंबर 9 निवासी मो मुस्तकीम, कपाली डांगोडीह निवासी मो शाबान उर्फ सिंटू, मानगो मुंशी मोहल्ला निवासी मो जफर इकबाल उर्फ अरमान, ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर एक निवासी मो फिरोज उर्फ डुलडुल, मो वारिस उर्फ सरफराज और मो मुर्शिद आलम अंसारी शामिल है. पुलिस ने घटनास्थल से एक नई बोलेरो कार भी बरामद की है. बता दे कि बुधवार रातसभी आरोपियों ने मो रियाज पर हमला कर दिया था. घटना के बाद स्थानीय लोग एकजुट हो गए जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे. फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गुरुवार की शाम जेल भेज दिया है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-pragati-saraswati-shishu-vidya-mandir-brothers-and-sisters-got-inspiration-to-reach-their-goal-while-struggling/">जमशेदपुर

: प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भैया-बहनों को मिली संघर्ष करते हुए अपने लक्ष्य तक पहुंचने की प्रेरणा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही