Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : प्रतिबिंब ऐप पर शिकायत के बाद चाकुलिया से छह साइबर बदमाश गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar)देशभर में प्रतिबिंब ऐप की मदद से पुलिस द्वारा लगातार साइबर बदमाशों की गिरफ्तार की जा रही है. इसी ऐप की मदद से जमशेदपुर पुलिस को भी सफलता हाथ लगी है. ऐप में शिकायत के बाद जमशेदपुर ग्रामीण पुलिस ने छह साइबर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चाकुलिया के पुरनापानी निवासी नवीन चंद्र महतो, रामचंद्र महतो राहुल महतो, अजय दलाई, सुजय दलाई और जय सेनगुप्ता को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने छह मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसे साइबर ठगी में इस्तेमाल किया जाता था. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-six-cyber-criminals-arrested-through-prakharpan-portal-many-items-recovered/">गिरिडीह

: प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से छह साइबर अपराधी गिरफ्तार, कई सामान बरामद
गुरुवार को मामले की ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि प्रतिबिंब ऐप के माध्यम से मोबाइल नंबर 9155839634 और 9934788380 के खिलाफ शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर पहले नवीन और राम को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के बाद अन्य साइबर बदमाशों की संलिप्तता सामने आई. इसके बाद अन्य को भी गिरफ्तार किया गया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-militants-tried-to-blow-up-the-house-with-bombs-pasted-posters-and-threatened-to-kill/">लातेहार

: उग्रवादियों ने घर को बम से उड़ाने की कोशिश की, जान से मारने की भी धमकी दी 

टाटा-हाता मार्ग पर कुहासे के कारण पेड़ से टकराई बाइक, चालक की मौत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/ACCIDENT-LOGO-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना अंतर्गत टाटा-हाता मुख्य मार्ग पर मर्चागोड़ा के पास कुहासे के कारण एक बाइक सवार पेड़ से टकराने के बाद गार्डवॉल से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना गुरुवार सुबह 8 बजे की बताई जा रही है. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसे भी पढ़ें : केजरीवाल">https://lagatar.in/kejriwal-asked-ed-if-i-am-not-an-accused-in-the-excise-policy-case-then-why-summon-me/">केजरीवाल

ने ईडी से पूछा, यदि मैं आबकारी नीति मामले में आरोपी नहीं हूं, तो मुझे समन क्यों?   
मृतक की पहचान कोवाली के फूलझोरी निवासी 26 वर्षीय नरसिंह टुडू के रुप में की गई है. घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार नरसिंह बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहा था. सुबह कुहासा होने के कारण वह सीधे पेड़ से जा टकराया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kalash-yatra-started-from-shitala-temple-for-the-consecration-of-the-idol/">जमशेदपुर

: मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए शीतला मंदिर से निकली कलश यात्रा

पैसा डबल होने का झांसा देकर करते थे ठगी

सभी आरोपी पैसा डबल होने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे. लोगों को लिंक भेजकर एक फर्जी कंपनी में पैसे लगाने का कहा जाता था. शुरुआत में छोटी रकम को दोगुना किया जाता था. जैसे ही शिकार जाल में फंस जाता था वैसे ही ज्यादा रकम लगाने को कहते थे. ज्यादा रकम लगाने पर साइबर अपराधी पैसे लेकर फरार हो जाते थे. शिकायत के आधार पर सभी को गिरफ्तार किया गया है. प्रतिबिंब ऐप की सहायता से राज्य के अन्य जिलों में भी साइबर बदमाशों की गिरफ्तारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/those-accused-of-murder-of-three-big-politicians-of-jharkhand-have-not-been-punished-yet/">झारखंड

के तीन बड़े राजनेता के हत्या आरोपियों को अबतक नहीं मिल पायी सजा

बहरागोड़ा : हल्की बारिश में तालाब बना एनएच

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Bahragora-NH-Talab-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में अवस्थित त्रिवेणी संगम स्थल के एन एच हल्की बारिश में कीचड़ तथा गड्ढे में पानी भर गया . एन एच 18 तथा 49 के सर्विस रोड पाटबेड़ा से लेकर माटिहाना तक दोनों और जज्जर होने के कारण बारिश में पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं है. लोगों का कहना है कि एन ए एच आई के गलत रोड डिजाइनिंग के वजह से आम जनों को इन मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : अयोध्या">https://lagatar.in/ayodhya-prime-minister-modi-released-commemorative-postage-stamp-on-ram-temple/">अयोध्या

: प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया  
क्योंकि सर्विस रोड को मैन रोड में परिवर्तित कर भारी वाहनों का अवागमन होने से सड़क मरम्मत करने के बावजूद सड़क अपने पुन: स्थिति में आने में देर नहीं लगती है.वहीं धूप निकलने पर सड़क में उड़ते धूल से आसपास के क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को परेशानी सामना करना पड़ता है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-six-cyber-criminals-arrested-through-prakharpan-portal-many-items-recovered/">गिरिडीह

: प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से छह साइबर अपराधी गिरफ्तार, कई सामान बरामद

बहरागोड़ा : घना कोहरा व बारिश से जनजीवन प्रभावित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Bahragora-Ghana-Kohra-1-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार देर रात से ही लगातार हो रहे बारिश व घना कोहरा के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. इस कोहरे व वर्षा के कारण कृषि कार्य से लेकर सड़क पर यातायत करने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी बढ़ा दी है. साथ ही शिक्षार्थियों को विद्यालय जाने आने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-six-cyber-criminals-arrested-through-prakharpan-portal-many-items-recovered/">गिरिडीह

: प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से छह साइबर अपराधी गिरफ्तार, कई सामान बरामद
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Bahragora-Ghana-Kohra.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सड़क पर चलने वाले वाहनों की गति धीमी हो गई है. वहीं बारिश के कारण ठंड में भी इजाफा हुआ है जिससे दैनिक लगने वाले बाजार वीरान छाया हुआ है. सुबह से लोगों को भगवान भास्कर का दर्शन नहीं हुए हैं. ग्रामीण इलाकों में भी घना कोहरा व निरंतन बारिश के चलते लोग दिन भर गर्म कपड़े पहन कर ही अपने-अपने घरों में में दुबके हुए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही