Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के कॉमर्स एंड बिजनेस मैनेजमेंट विभाग की ओर से पोस्ट बजट पर छह दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत वाणिज्य क्लब के विचार पर आधारित कार्यक्रम ‘कॉमफेस्टा- 2023’ शुक्रवार को संपन्न हुआ. इसमें बीकॉम और एमकॉम सेमेस्टर के सभी छात्राओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रमों की सूची में प्रश्नोत्तरी, एक्सटेंपोर, वाद-विवाद, निबंध लेखन, पोस्टर पेंटिंग और दम चराद प्रतियोगिता थी. इस कार्यक्रम में जज के रूप में जज डीन और विभागाध्यक्ष डॉ दीपा शरण, प्राध्यापिका डॉ कामिनी कुमारी, डॉ ग्लोरिया पूर्ति और प्राध्यापक डॉ छगन लाल अग्रवाल थे. इसे भी पढ़ें : उर्दू">https://lagatar.in/3700-vacant-posts-of-urdu-teachers-demand-for-reinstatement/">उर्दू
शिक्षकों के 3700 पद रिक्त, बहाली की मांग
शिक्षकों के 3700 पद रिक्त, बहाली की मांग
विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता प्रतिभागी
प्रश्नोत्तरी : अनुजा, बीकॉम सेमेस्टर 3 ने प्रथम पुरस्कार और उप विजेता का पुरस्कार गायत्री कुमारी बीकॉम सेमेस्टर 1 ने प्राप्त किया. पोस्टर पेंटिंग में प्रथम पुरस्कार निहारिका कुमारी एम कॉम सेमेस्टर 1 और उप विजेता धात्री पॉल बीकॉम सेमेस्टर 1 रही. एक्सटेम्पोर में प्रथम पुरस्कार मुस्कान, बीकॉम 3 ने प्राप्त किया, उपविजेता अर्शिया ज़ेब बी.कॉम 1 रही. वाद-विवाद में प्रथम पुरस्कार निशि बीकॉम सेमेस्टर 5 और उपविजेता शाही प्रिया बीकॉम 1 रहीं. बजट पर प्रतिदिन चलनेवाले चर्चाओं के बाद इन प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया. कॉमर्स की लगभग सभी छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया.
[wpse_comments_template]
Leave a Comment