Search

 
 
 

जमशेदपुर : प्रदीप सिंह हत्याकांड में महिला समेत छह गिरफ्तार, चार हथियार व 12 गोली समेत अन्य सामान बरामद

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुईयांडीह बर्निंग घाट के पास प्रदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने एक महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मानगो बैकुंठनगर निवासी बबिता सिंह, राहुल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, विलियम कुमार कर, रवि यादव उर्फ लाडला, राहुल कुमार शर्मा और अभिषेक कुमार शामिल है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही में घटना में प्रयुक्त तीन देशी कट्टा, एक पिस्टल, 12 जिन्दा कारतूस, तीन बाइक, तीन मोबाइल, एक स्कूटी व दो बाइक बरामद किया है. पूछताछ के बाद सभी को मंगलवार की शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-suspended-asi-dharmendra-kumar-sentenced-to-life-imprisonment-in-varsha-patel-murder-case/">जमशेदपुर

: वर्षा पटेल हत्याकांड में निलंबित एएसआई धर्मेंद्र कुमार को उम्रकैद की सजा

सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट के बाद विवाद में की हत्या

जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि प्रदीप ने सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट डाला था जिसको लेकर विवाद शुरू हुआ और राहुल ने प्रदीप की हत्या की योजना बना डाली. राहुल ने अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर बबिता की मदद से प्रदीप को फोन कर सीतारामडेरा के एक होटल में बुलाया था. प्रदीप के आते ही राहुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रदीप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. एसएसपी ने बताया कि बबिता को फोन कर बुलाने के लिया डेढ़ लाख रुपया दिया जाना था. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी शहर छोड़कर फरार हो गए थे. इस मामले में अन्य अपराधी शामिल है जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-distribution-of-tractors-among-women-of-26-self-help-groups-of-different-blocks/">घाटशिला

: विभिन्न प्रखंडों के कुल 26 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच ट्रैक्टर का वितरण

ये था पूरा मामला

13 फरवरी को बाइक सवार अपराधियों ने आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे प्रदीप सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे टीएमएच पहुंचाया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. प्रदीप को छह गोली लगी थी. सीतारामडेरा के सुवर्णरेखा बर्निग घाट के पास अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही