Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स यूनियन उपचुनाव के लिए छह ने लिया नामांकन पत्र

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपचुनाव के लिए शनिवार को नामांकन पत्र वितरण का कार्य चुनाव कार्यालय (टाटा मोटर्स ओल्ड कैंटीन ) में किया गया. इसमें दोनों क्षेत्र के कुल मिलाकर छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा. जिसमें चुनाव क्षेत्र संख्या 38 से आर पी सिंह, अर्णव भद्रा, शैलेंद्र कुमार सिंह एवं चुनाव क्षेत्र संख्या 45 से अमित कुमार शर्मा, कुमार आनंद एवं मनोज कुमार सिन्हा ने नामांकन पत्र लिया. रविवार को नामांकन पत्र जमा करने का अंतिम दिन है. रविवार को नामांकन पत्र की जांच करने एवं नामांकन पत्र वापस लेने का अंतिम तिथि है. नामांकन पत्र जांच के उपरांत सही पाए जाने वाले उम्मीदवार को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा. मतदान 16 अगस्त को होगा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-shrimad-bhagwat-katha-organized-in-thakurbari-temple-ends/">चाकुलिया

: ठाकुरबाड़ी मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही