Jamshedpur (Sunil Pandey) : रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छठे स्थापना दिवस का आयोजन गितिलता कैंपस में किया गया. जिसमें दो दिवसीय ‘इंडियन नॉलेज सिस्टम और नेक बाइनरी सिस्टम’ पर राष्ट्रीय कार्यशाला शु: की गई. जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कोल्हान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ राजेंद्र भारती और सम्मानित अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व वित्त पदाधिकारी डॉ प्रभात कुमार पाणि उपस्थित थे. कार्यशाला में नोट स्पीकर के रूप में ओडिशा से शिक्षाविद डॉ दिलीप मंगराज, अतिथि के तौर पर बिहार के रामाधार टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अजीत कुमार पांडे, स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन सुब्रतो विश्वास और कॉलेज की अध्यक्षा रंभा देवी उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-major-general-vikas-met-ex-servicemen-at-sonari-army-camp/">Ghatshila
: सोनारी आर्मी कैंप में पूर्व सैनिकों से मेजर जनरल विकास ने की मुलाकात मुख्य अतिथि रजिस्ट्रार डॉ राजेन्द्र भारती ने अपने वक्तव्य में कहा कि उच्च शिक्षा में प्रतिदिन परिवर्तन हो रहे हैं. सभी को नैक के नये बायनरी सिस्टम और भारतीय शिक्षा पद्धति की जानकारी होना जरूरी है. यह कार्यशाला उस दिशा में बहुत महत्वपूर्ण साबित होगी. सम्मानित अतिथि डॉ. प्रभात पाणि ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारतीय ज्ञान पद्धति, योग, वैदिक गणित, भारतीय दृष्टि और आत्म प्रबंधन की जानकारी आज के भौतिकवाद और तनावपूर्ण जीवन में बहुत आवश्यक है. भारतीय ज्ञान पद्धति ज्ञान-विज्ञान और जीवन दर्शन अनुभव, निरीक्षण और प्रयोग पर आधारित है. की नोट स्पीकर डॉ दिलीप मंगराज ने कहा कि भारतीय शिक्षा में ही जीवन का मूलभूत सार निहित है. यह हमें आत्म प्रबंधन और उन्नयन की ओर ले जाता है. इस कार्यशाला में पटना के रामाधार टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अजीत कुमार पांडे ने विद्यार्थियों से विचार मंथन कराया. कक्षा सात की हिंदी पुस्तक के पाठ ‘मिठाईवाला’ पर आधारित प्रश्नोत्तरी भी कराया गया. तत्पश्चात फीडबैक लेकर विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान पद्धति की जानकारी उदाहरण के साथ दी गई. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-gulmohar-high-school-completes-70-years-of-establishment/">Jamshedpur
: गुलमोहर हाई स्कूल ने स्थापना के पूरे किए 70 वर्ष इससे पहले संस्थान के चेयरमैन रामबचन ने स्थापना काल से लेकर अब तक की यात्रा की जानकारी दी. सचिव गौरव बचन ने स्वागत भाषण दिया. तत्पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत पौधा, उत्तरीय और प्रतीक चिन्ह देकर किया गया. इस अवसर पर कॉलेज की मैगजीन ‘आरंभ 2024’ और ‘कॉलेज ध्वज’ का विमोचन किया गया. कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर, असिस्टेंट प्रोफेसर शीतल कुमारी, लेक्चरर रश्मि लुगून डॉ. गंगा भोल, डॉ. सुमन लता असिस्टेंट प्रोफेसर ऐश्वर्या कर्मकार, छात्रा श्रेया रॉय, सुदीप्ता प्रधान, सुनीता बारी, रीता तंतुबाई समेत अन्य मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Jamshedpur : रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन का मना छठा स्थापना दिवस
Leave a Comment