Search

 
 
 

जमशेदपुर : एसजेएमडब्ल्यूडीसी ने 85 महिलाओं के बीच किया ऋण वितरण

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : स्वावलंबी झारखंड माइक्रो वेलफेयर डेवलपमेंट सेंटर (एसजेएमडब्ल्यूडीसी) द्वारा स्वावलंबी भारत अभियान के तहत मंगलवार को उद्यमिता दिवस के अवसर पर 12वें मेगा लघु ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन तुलसी भवन में किया गया. कार्यक्रम में 85 जरुरतमंद महिलाओं के बीच लघु एवं घरेलू व्यवसाय शुरू करने के लिए 26 लाख रुपये का ऋण वितरण किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं विशिष्ट अतिथि जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेमरंजन, समाजसेवी सह उद्यमी उदित अग्रवाल शामिल हुए. मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा स्वावलंबी झारखंड माइक्रो वेलफेयर डेवेलपमेंट अपने स्थापना काल से महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए जो कार्य कर रही है वह सराहनीय है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-block-20-point-program-implementation-committee-meeting-concluded/">घाटशिला

: प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न

स्वावलंबी झारखंड का यह सकारात्मक पहल है

इससे महिलाएं देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा सकती है. वहीं प्रेमरंजन ने कहा कि स्वावलंबी झारखंड द्वारा यह सकारात्मक पहल है. इसके साथ ही सेंटर को महिलाओं के उत्पादन को बाजार देने की जरूरत है. जब से मशीनरी युग आया है तब से हैण्डलूम उद्योग समाप्ति की ओर है जो चिंता का विषय है. अच्छे गुणवत्ता वाली उत्पादन की मांग विदेशों में भी होती थी. हमें इसे बचाने की जरूरत है. हमें अच्छे गुणवत्ता के उत्पादन पर फिर से ध्यान देने की आवश्यकता है. संचालन पंकज सिंह ने एवं धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार साह ने किया. इसे भी पढ़ें : हुसैनाबाद">https://lagatar.in/news-of-hussainabad-ljp-block-president-passed-away-and-person-died-due-to-snakebite/">हुसैनाबाद

की खबरें- लोजपा प्रखंड अध्यक्ष का निधन और सर्पदंश से व्यक्ति की मौत

कार्यक्रम में ये लोग हुए शामिल

इस अवसर चाईबासा के पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा, स्वदेशी जागरण मंच की जिला संयोजिका राजपति देवी, संघ के रविन्द्र नारायण, प्रकाश मेहता, जटाशंकर पांडे, जेके एम राजू, डॉ. अनिल राय, आशुतोष राय, बबलू नायक, लोकनाथ साहू, संजीत प्रमाणिक, मुकेश ठाकुर, दिलीप अग्रवाल, उमेश पांडे, अनिता सिंह, कंचन सिंह, मधुलिका मेहता, अरविन्दर कौर, किरणजीत कौर, गुरजीत सिंह, रवि मिश्रा, अमर सिंह, मुकेश भदानी, सुनील गुप्ता, अभिषेक बजाज, आदर्श कुमार, देव कुमार, प्रताप कटियार, सूर्यप्रताप सिंह, कौशल किशोर के अलावे काफी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही