Search

 
 
 

जमशेदपुर : आत्मदाह का प्रयास करने वाले एसके पिल्ले मजिस्ट्रेट के समक्ष देंगे अपना बयान

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत ट्रैफिक कॉलोनी निवासी एसके पिल्ले ने केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया था. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. इधर, परिजनों को अब पुलिस से इंसाफ की कोई उम्मीद नहीं है जिस कारण परिजन गुरुवार को एसएसपी से शिकायत करने पहुंचे. एसएसपी कार्यालय में उन्हें थाना जाकर लिखित शिकायत करने को कहा गया जिसके बाद परिजन शिकायत के लिए उपायुक्त के आवास पहुंचे जहां उन्हें कहा गया कि उपायुक्त घर पर नहीं है. मायुस होकर परिजन वापस लौट गए. एसके पिल्ले ने साफ तौर पर कह दिया है कि वह अपना बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष ही देंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-inflation-at-peak-in-bjp-government-everything-became-expensive-gunjan-singh/">चाईबासा

: भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर, हर चीज हुई महंगी : गुंजन सिंह

आरपीएफ की कार्रवाई के बाद खुद को लगा ली थी आग

एसके पिल्ले की बेटी मनीषा ने बताया कि उनके पिता की स्थिति नाजूक बनी हुई है. अब वे लोग इंसाफ के लिए भटक रहे हैं, पर उनकी सुनने वाला कोई नहीं है. बता दें कि बुधवार को रेलवे कर्मी एसके पिल्ले ने आरपीएफ की कार्रवाई से तंग आकर केरोसिन छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया था. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए रेलवे अस्पताल ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही