Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कौशल विकास कार्यक्रम के तहत युवक-युवतियों को किया जा रहा स्किल्ड

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिला में 18 से 35 आयु वर्ग के युवक-युवतियों को स्किल्ड बनाने के उद्देश्य से कौशल विकास कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 8437 युवाओं को विभिन्न ट्रेड का प्रशिक्षण दिया गया. जबकि कुल 4393 लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ. इस संबंध में नियोजन पदाधिकारी बम बैजू ने बताया कि जिला में कौशल विकास योजना के तहत कुल 10 स्किल डेवलपमेंट सेंटर के माध्यम से युवाओं को विभिन्न ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रशिक्षण के लिए कुल 9280 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 8437 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-raping-a-minor-arrested/">जमशेदपुर

: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

युवाओं को मोटिवेट करने के लिए की जाती है काउंसिलिंग

[caption id="attachment_635171" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ban-baiju_167.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नियोजन पदाधिकारी बम बैजू[/caption] युवाओं को मिटकॉन मेगा स्किल सेंटर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा 1620 युवाओं, जेआईटीएम स्किल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 1770, एमिगोस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 1250, एक्सेल डाटा सर्विस मेगा स्किल सेंटर द्वारा 990, एआइटीएसआइएल एसपीवी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 960, आरएसडब्ल्यू लिमिटेड द्वारा 540, जी एंड जी स्किल डेंवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 510, महेंद्रा स्किल ट्रेनिंग एवं डेवलपमेंट द्वारा 429 सहित अन्य कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र द्वारा युवाओं को प्रशिक्षित किया गया. वहीं 18 भर्ती कैंप, दो रोजगार मेला और एक मेगा जॉब फेयर सहित घाटशिला अनुमंडल में आयोजित दो रोजगर मेला में कुल 4393 युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ. नियोजन पदाधिकारी के अनुसार रोजगार मेला में कंपनी द्वारा पहले दौर में अधिक लोगों को शार्टलिस्ट किया जाता है, लेकिन दूसरे और तीसरे राउंड में कंपनी योग्यता के आधार पर ही लोगों को सिलेक्ट करती है. उन्होंने कहा कि युवाओं को मोटिवेट करने के लिए लगातार करियर काउंसिलिंग किया जाता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही