Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा–हावड़ा स्टील एक्सप्रेस के चक्के से निकला धुआं, बचे यात्री

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन से हावड़ा जाने वाली ट्रेन नंबर 12814 टाटा–हावड़ा स्टील एक्सप्रेस के चक्के से शनिवार सुबह झाड़ग्राम स्टेशन से पहले खाटकुरा स्टेशन के पास अचानक धुआं निकलने लगा. धुआं निकलता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया. हालांकि, यात्रियों ने साहस का परिचय देते हुए ट्रेन की चेन खींची, जिससे ट्रेन खाटकुरा स्टेशन पर रुक गई. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-voting-begins-for-panchayat-elections-amid-violent-incidents-four-tmc-workers-killed/">पश्चिम

बंगाल : हिंसक घटनाओं के बीच पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, टीएमसी के चार कार्यकर्ताओं की मौत
इसकी जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी गई. सूचना पाकर रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रेन को दुरुस्त करने में जुट गए. बताया जाता है कि ट्रेन टाटानगर से अपने निर्धारित समय पर खुली थी, पर झाड़ग्राम के पास ट्रेन के कोच नंबर डी 9 से अचानक धुआं निकलने लगा, जिससे अफरा–तफरी मच गई. रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर ट्रेन की जांच कर रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक ट्रेन खाटकुरा स्टेशन पर ही खड़ी थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही