Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : स्मृति ईरानी ने कैट के राष्ट्रीय अभियान नॉलेज मिशन को शिक्षक दिवस पर किया लॉन्च

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्ज़ ( कैट) द्वारा आज शिक्षक दिवस पर देश भर में कैट इंडिया नॉलेज मिशन के राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत किया जाना बड़ा ही सराहनीय कार्य है.उक्त बातें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को कैट के राष्ट्रीय अभियान नॉलेज मिशन के लॉंन्च के दौरान कही.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया अभियान से देश के व्यापारी वर्ग को जोड़ने से देश का व्यापार एवं अर्थव्यवस्था मजबूत होगी बल्कि उपभोक्ताओं के साथ व्यापारियों का आपसी समन्वय भी बडेगा. उन्होंने कहा की युवाओं एवं महिलाओं को उद्यमी बनाने की कैट की सोच बहुत बड़ी है क्योंकि जहां युवा देश का भविष्य हैं वहाँ महिलाओं से बेहतर कोई मैनेजमेंट गुरु नहीं हो सकता. इस सोच से देश के व्यापार एवं अर्थव्यवस्था दोनों मज़बूत होंगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-students-presented-colorful-program-in-upgraded-middle-school-neemdih/">चाईबासा:

उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीमडीह में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम
वहीं कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल और राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोंथालिया ने कहा कि तेज़ी से बदल रहे देश के व्यापारिक परिदृश्य में देश भर के व्यापारियों को भी अपने वर्तमान बिजनेस मॉडल को डिजिटल तकनीक और आधुनिक बनाने की बड़ी ज़रूरत है. इसके लिए कैट दिल्ली सहित देश भर के व्यापारियों को अपने व्यापार को उच्च तकनीकी, आधुनिक एवं डिजिटल टेक्नॉलजी को अपनाने पर शिक्षित एवं प्रेरित किया जाएगा. कैट के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं महिलाओं को उद्यमी बनाने पर रखा है. यह अभियान ऑनलाइन एवं ऑफ़लाइन वर्क्शाप, सेमिनार एवं कार्यशाला द्वारा देश भर में चलाया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही