Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोइलकेरा कोडामंबा में सोते समय सांप काटा, हालत नाजुक

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : चाईबासा के गोइलकेरा गोडामंबा गांव के रहने वाले अनंत बानड्रा (15) को रविवार की देर रात सोते समय जहरीले सांप ने काट लिया. सांप काटने की जानकारी अनंद को सोमवार की सुबह मिली. इसके बाद परिवार के लोग उसे इलाज के लिये चाईबासा सदर अस्पताल लेकर गये. यहां पर उसकी हालत को देखते हुए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. एमजीएम अस्पताल से भी उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-illegally-sold-a-shop-in-sakchi-market-for-2-5-crores/">जमशेदपुर

: अवैध रूप से ढाई करोड़ में बेच दी साकची बाजार की एक दुकान

परेशान हैं परिवार के लोग

अनंत बांड्रा को सांप काटने के बाद परिवार के लोग खासा परेशान हैं. उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि वे क्या करें. रुपये का अभाव होने के बावजूद परिजनों ने किसी तरह से उसे इलाज के लिये टीएमएच में भर्ती कराया है. अस्पताल में उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है. भाई संजीत बानड्रा का कहना है कि वे लोग काफी गरीब हैं. खेती करके किसी तरह से परिवार चलता है. इसे भी पढ़ें : शेयर">https://lagatar.in/the-glory-returned-in-the-stock-marketsensex-gains-605-points-wipro-top-gainer/">शेयर

बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 605 अंकों की तेजी के साथ खुला, विप्रो टॉप गेनर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही