Search

 
 
 

जमशेदपुर: झपटमार बदमाशों ने सिदगोड़ा में चेन व गोलमुरी में छीनी मोबाइल

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : शहर में झपटमार बदमाश अब पूरी तरह से सक्रिय हो गये हैं. शहर के ही सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में जहां एक महिला से सोने की चेन की छिनतई कर ली वहीं गोलमुरी में एक युवक से मोबाइल छिनकर फरार हो गये. दोनों मामला थाने तक पहुंचा और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच भी शुरू की है. पुलिस घटना के बाद सीसीटीवी कैमरा भी खंगालकर झपटमार बदमाशों की टोह लेने का काम कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-fake-jmm-leader-tinku-gop-sent-to-jail-by-police-fir-even-on-real/">जमशेदपुर:

नकली झामुमो नेता टिंकू गोप को पुलिस ने भेजा जेल, असली पर भी एफआइआर

केस वन- महिला से छीनी 50 हजार की चेन

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के क्रॉस रोड नंबर 25 की रहने वाली कुसुम कुमार पांडेय 19 जुलाई को अपनी नतिनी को ट्यूशन टीचर के पास छोड़कर अपने घर पैदल ही जा रही थी. इस बीच ही शाम 5.40 बजे सिदगोड़ा पानी टंकी के पास एक बदमाश पीछे से आया और गले से सोने की चेन छिनकर भाग गया. कुछ दूरी पर ही उसका साथी बाइक स्टार्ट किये हुये थे. बदमाश उस बाइक पर बैठा और फरार होने में सफल रहा. महिला का कहना है कि उसकी चेन की कीमत 50 हजार रुपये है.

केस टू- बाइक सवार तीन बदमाशों ने छीनी मोबाइल

गोलमुरी थाना क्षेत्र के न्यू टाटा लाइन देबुन बगान के रहने वाले दिलीप उपाध्याय 17 जुलाई की रात 8.30 बजे गोलमुरी से पैदल ही अपने घर से बारीडीह जा रहे थे. इस बीच ही एक रिश्तेदार से मोबाइल पर बात कर रहे थे. टिनप्लेट गेट नंबर 6 के पास बाइक पर सवार होकर तीन लोग आये और मोबाइल झपटकर फरार हो गये. मोबाइल के कागजात पास में नहीं होने के कारण दिलीप ने घटना की लिखित शिकायत 19 जुलाई को गोलमुरी थाने पर जाकर की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-lawyer-police-scuffle-during-checking-operation-in-bagbera/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में चेकिंग अभियान के दौरान वकील-पुलिस में हाथापायी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही