Search

 
 
 

जमशेदपुर : साकची में छिनतई गैंग ने लगातार दूसरे दिन भी युवती से छीना पर्स

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के साकची में इन दिनों बाइक से छिनतई करने वाले गिरोह के दो सदस्यों का आतंक है. यह गैंग पुलिस के लिए चुनौती बन चुका है. रविवार को ही बाइक सवार दो बदमाशों ने साकची के रामलीला मैदान के पास एक युवती से पर्स की छिनतई की थी. इस बार फिर बाइक सवार दो युवकों ने साकची एएसजी हाई स्कूल के पास बारीडीह निवासी शिखा जयसवाल से पर्स की छिनतई की. बदमाशों ने पहले शिखा की स्कूटी में बाइक से धक्का मारकर पहले उसे सड़क पर गिरा दिया और फिर पर्स छीनकर फरार हो गए. इधर, घटना के बाद इसकी सूचना साकची पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी की जांच की और आरोपियों की पहचान की. इसे भी पढ़ें : ढुल्लू">https://lagatar.in/who-will-be-the-candidate-in-dhanbad-against-dhullu-saryu-will-reveal-within-24-hours/">ढुल्लू

के खिलाफ धनबाद में कौन होगा प्रत्याशी, 24 घंटे के अंदर सरयू करेंगे खुलासा

काम से जा रही थी शिखा

शिखा ने बताया कि वह साकची के एक फाइनेंशियल कंपनी में काम करती है. वह अपने काम से जा रही थी. बाइक सवार दोनों युवक बंगाल कल्ब के पास से ही पीछा कर रहे थे. एएसजी आई हास्पिटल के पास दोनों ने बाइक से धक्का मारकर गिरा दिया और पर्स छीनकर फरार हो गए. पर्स में 2500 नकद और दो मोबाइल फोन थे. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-husband-dies-wife-injured-in-road-accident-in-jamua/">गिरिडीह

: जमुआ में सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल

एक ही गैंग दे रहा घटना को अंजाम

इधर, सीसीटीवी फूटेज जांच में यह बात सामने आई है कि एक ही गैंग द्वारा छिनतई की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. सीसीटीवी में जो युवक दिखाई दे रहे है उन्हीं युवकों ने रविवार को भी साकची में महिला के साथ पर्स की छिनतई की थी. यह गैंग सिर्फ महिलाओं को निशाना बना रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही