Search

 
 
 

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था हेल्प एंड हेल्प ने मनाया हूल दिवस

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सामाजिक संस्था हेल्प एंड हेल्प द्वारा शुक्रवार को बागबेड़ा स्थित सिदो कान्हू मैदान में हूल क्रांति दिवस मनाया गया. इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारीगण एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने सिदो कान्हू के प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर इंदिरा स्कूल के प्रधानाचार्य डीके मिश्रा ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ सिदो कान्हू के नेतृत्व में अंग्रेजों को नाकों चने चबा देने वाले विद्रोह के अवसर पर प्रदेश में शुक्रवार को हूल दिवस मनाया जा रहा है. संथाल के इन वीर शहीदों की शहादत कदापि भुलाया नहीं जा सकता है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-manki-munda-meeting-held-at-adivasi-sanskriti-kala-kendra/">बहरागोड़ा

: आदिवासी संस्कृति कला केंद्र में मानकी- मुंडा की हुई बैठक

अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ सिदो कान्हू ने फूंका था विद्रोह का बिगुल

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि झारखंड के आदिवासियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पहली बार सिदो कान्हू ने विद्रोह का बिगुल फूंका था. सिदो कान्हू जैसे शहीदों को याद कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती वीरों की धरती है. इस अवसर पर राकेश सिंह, उप मुखिया संतोष ठाकुर, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, वार्ड सदस्य सीमा पर पांडे, कुमुद रंजन सिंह, पंचायत समिति सदस्य नागेश्वर प्रसाद, पूर्व उप मुखिया कुमोद यादव, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, समाजसेवी जयंत सिंह, अरविंद पांडे आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही