Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था हेल्प एंड हेल्प ने चलाया सफाई अभियान

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : 12 मई से होने वाली पहाड़ी पूजा के मद्देनजर सामाजिक संस्था हेल्प एंड हेल्प द्वारा बागबेड़ा गणेश पूजा मैदान में स्वच्छता अभियान चलाकर पूरे मैदान की साफ-सफाई की गई. इस दौरान पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय लोगों ने अपने हाथों में झाड़ू लेकर पूरे मैदान की सफाई की और सूखा कचरा को इकट्ठा कर जलाया. इस अवसर पर हेल्प एंड हेल्प के संस्थापक राकेश सिंह एवं मिशन जन कल्याण के संस्थापक रुपेश शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि बागबेड़ा कॉलोनी के दुर्गा पूजा मैदान एवं चित्रगुप्त पूजा मैदान के बाद गणेश पूजा मैदान ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति संदेश देने का कार्य किया गया है ताकि स्थानीय लोग अपने आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा स्वच्छ बनाए रखें. यह अभियान हर रविवार को बागबेड़ा कॉलोनी के सारे मैदान में जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-delhi-khalsa-fateh-march-in-lauhangari-many-including-ssp-participated/">जमशेदपुर

: लौहनगरी में निकला दिल्ली खालसा फतेह मार्च, एसएसपी समेत कई हुए शामिल

यह लोग रहे मौजूद

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, कुमुद रंजन सिंह, संचालनकर्ता राकेश कुमार सिंह, मिशन जन कल्याण के संस्थापक रूपेश शर्मा,बागबेड़ा मध्य पंचायत के मुखिया उमा मुंडा के पति केड़ी मुंडा, पूर्व वार्ड सदस्य वंदना गुप्ता, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, अजीत सिन्हा, अधिवक्ता रंजीत शर्मा, शिक्षक भास्कर राव, समाजसेवी राजा राव, सुनील सिन्हा, जितेंद्र कुमार,सीनु राव, संजीव सिंह, रमेश उपाध्याय, सोनु कुमार ,संजय सिन्हा,देवलोचन शर्मा, विजय कुमार, जय किशोर शर्मा, संजय सिन्हा, अजय चतुर्वेदी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-senior-citizen-committee-demands-prosecution-of-judko-sapurji-and-jindal/">आदित्यपुर

: वरिष्ठ नागरिक समिति ने की जुडको, सापुरजी व जिंदल पर मुकदमा चलाने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही