Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर :अधिवक्ताओं के लिए सोशल सिक्यूरिटी स्कीम जल्द- राजेंद्र कृष्णा

Jamshedpur (Sunil Pandey) : जिला बार संघ जमशेदपुर में श्रावण मास की अंतिम सोमवारी सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. उक्त महोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन राजेंद्र कृष्णा मौजूद थे. बार संघ के सभी सदस्यों ने अंतिम सोमवारी पर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की. तत्पश्चात अधिवक्ता हित पर चर्चा की गई. जमशेदपुर बार एसोसिएशन के कई अधिवक्ताओं ने काउंसिल के चेयरमैन से अधिवक्ता हित को लेकर जल्द कदम उठाने का आग्रह किया. सभी की बात सुनने के बाद राजेंद्र कृष्णा ने कहा कि बिगत दो वर्षों में कोरोना संक्रमण काल में निःसंदेह अधिवक्ताओं की माली हालत खराब हुई हैं. इस संबंध में काउंसिल गंभीर हैं. जल्द सभी की सलाह से एडवोकेट वेलफेयर एवं सोशल सिक्यूरिटी स्कीम लागू की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-conspiracy-to-destabilize-government-will-not-succeed-hemant-soren/">जमशेदपुर

: सरकार को अस्थिर करने की साजिश कामयाब नहीं होगी : हेमंत सोरेन

कार्यक्रम में ये अधिवक्ता थे मौजूद

झारखंड उच्च न्यायालय की अधिवक्ता नीता कृष्णा, लॉयर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता मिथिलेश सिंह, तदर्थ समिति के चेयरमैन और जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष लाला अजीत कुमार अंबस्ट, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अनिल कुमार तिवारी, त्रिलोकी नाथ ओझा, जयप्रकाश, सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता चयन सरकार, अक्षय कुमार झा एवं परमजीत कुमार श्रीवास्तव, जन्मेजय कुमार सिंह, हेमंत कुमार, संजीव कुमार झा, चंदन कुमार यादव, राजीव रंजन, सुनील महंती, धर्मचंद कुमार साहू, अजय विजय कुमार सिंह समेत काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-srijan-ranjan-became-kolhan-topper-in-jee-main-2022-with-491st-rank/">जमशेदपुर:

491वें रैंक के साथ सृजन रंजन बने जेईई(मेन)2022 के कोल्हान टॉपर
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही