Search

 
 
 

जमशेदपुर : सामाजिक कार्यकर्ता चंचल ने 12वीं बार दान किया प्लेटलेट्स

 
Jamshedpur : ब्लड बैंक द्वारा चंचल भाटिया से संपर्क किया गया तो सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए जमशेदपुर ब्लड बैंक में जाकर प्लेटलेट्स दान किए. उन्होंने 12वीं बार प्लेटलेट्स दान किया है. ज्ञात हो कि हाता गीतिलता निवासी उषा मार्डी (72वर्ष) टीएमएच में भर्ती हैं. उन्हें प्लेटलेट्स की आवश्यकता थी. चंचल भाटिया इससे पूर्व 11 बार प्लेटलेट्स दान कर चुके हैं. ब्लड बैंक के डॉ संजय चौधरी ने चंचल भाटिया का आभार किया कि वे लगातार जरूरतमंद मरीजों के लिये प्लेटलेट्स एवं रक्तदान करते रहते हैं. यह प्रेरणादायक है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-7-chapakal-bad-in-lipunga-village-drinking-water-problem/">किरीबुरु

: लिपुंगा गांव में 7 चापाकल खराब, पेयजल की समस्या
उन्होंने कहा कि मौसम बदलाव के कारण डेंगू का प्रकोप आज कल बढ़ा हुआ है एवं प्लेटलेट्स के जरूरतमंद की कतार बढ़ती जा रही है. इस दौरान हौसला अफजाई के लिये ब्लड बैंक के प्रमुख डॉ. संजय चौधरी, डॉ मनोज महतो, रेड क्रॉस के ज्वाइंट सेक्रेटेरी अरिजीत सरकार, प्रभुनाथ सिंह, को-ऑपरेटिव कॉलेज के बीके सिंह उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही