Search

जमशेदपुर : जल संकट से जूझ रहे हरहरगुटू में समाजसेवी संतोष ओझा ने भिजवाया पानी का टैंकर

Jamshedpur (Sunil Pandey) : पेयजल संकट से जुझ रहे हरहरगुटू के लोगों के लिए मां का आशीर्वाद फाउंडेशन के अध्यक्ष सह समाजसेवी संतोष ओझा फरिश्ता बनकर आए. तीन दिन पहले पानी के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन करने की खबर “शुभम संदेश” ने प्रमुखता से प्रकाशित की. खबर के प्रकाशन के अगले दिन संतोष ओझा ने संस्था की ओर से संचालित पानी का टैंकर मुहल्ले में भेजा. टैंकर आने के बाद पानी लेने के लिए वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. मौके पर मौजूद लोगों से संतोष ओझा ने वादा किया कि सप्ताह में तीन दिन संस्था का टैंकर से मुहल्ले में पानी की आपूर्ति की जाएगी. पानी मिलने के बाद लोगों में खुशी है. ज्ञात हो कि हरहरगुटू में फरवरी 2023 से ही जल संकट कायम है. लोगों को दो-दो किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है. स्थानीय जन प्रतिनिधि जल संकट वाले मुहल्लों को दरकिनार कर अपने चहेते एवं वोट बैंक वाले क्षेत्रों में टैंकर भिजवाते हैं. जिससे नाराज होकर लोगों ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया था. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jbvnl-in-preparation-for-attachment-seizure-by-filing-certificate-case-against-old-defaulters/">आदित्यपुर

: पुराने बकायेदारों के विरुद्ध सर्टिफिकेट केस कर कुर्की जब्ती की तैयारी में जेबीवीएनएल

विधायक का टैंकर रोककर किया था हंगामा

[caption id="attachment_643752" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/paper-cutting1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> दैनिक शुभम संदेश में प्रकाशित खबर[/caption] पेयजल की समस्या से जूझ रहे हरहरगुटू के लोगों ने देवता भवन के सामने गैलन-डेगची लेकर 18 मई को प्रदर्शन किया था. प्रदर्शन के दौरान उस रास्ते से गुजर रहे विधायक मंगल कालिंदी का पानी का टैंकर लोगों ने घेर लिया. उक्त पानी का टैंकर उस रास्ते से दूसरे मुहल्ले में जा रहा था. विधायक के प्रतिनिधि ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से पानी का टैंकर भिजवाने का वादा किया, लेकिन नहीं भिजवाया. इसी बीच अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद समाजसेवी संतोष ओझा ने जल संकट से जूझ रहे लोगों की सुध ली तथा पानी का टैंकर भिजवाया. संतोष ओझा की इस नेक पहल की लोगों ने सराहना की. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-city-residents-will-have-to-wait-a-little-longer-for-city-bus-service/">जमशेदपुर

: शहर वासियों को सिटी बस सेवा के लिए करना होगा थोड़ा और इंतजार 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//