Search

 
 
 

Jamshedpur : सोसाइटी ने 3282 रुपये लाभांश देने की घोषणा की

 
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : जमशेदपुर दी टिस्को मिल्स कंबाइंड को ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड की 81वीं वार्षिक आमसभा इंपैक्ट सेंटर में शनिवार को हुई. आमसभा में इस वर्ष सर्वाधिक 3282 रुपया लाभांश देने की घोषणा की गयी. सदस्यों को 500 रुपये का स्मृति चिह्न और 250 रुपये का जलपान कूपन मिलेगा. आमसभा में इस वर्ष भी लोन की सीमा में बढ़ोतरी की घोषणा की गयी. स्टील ग्रेड, एनएस ग्रेड एवं टीएसडीपीएल सदस्यों में 50,000 रुपये और जेसीएपीसीपीएल सदस्यों में 40,000 रुपये की बढ़ोतरी की गयी. अब सदस्यों को कुल 6,50,000 रुपये ऋण उपलब्ध होगा. बीमार होने पर 1200 रुपये दिया जायेगा. सोसाइटी के अध्यक्ष विनीत कुमार शाह की अध्यक्षता में सबसे पहले एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गयी. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-500-people-tested-in-mega-free-ecg-camp/">Jamshedpur

: मेगा निःशुल्क ईसीजी शिविर में 500 की हुई जांच
इस दाौरान दिवंगत सदस्यों के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने के संबंध में जानकारी दी गई. इसके बाद सोसाइटी के 25 वर्षों से सदस्यता के लिए 2 सदस्यों को सम्मानित किया गया. आमसभा में उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दीबा अहमद, सचिव राजेश कुमार चक्रबर्ती, प्रबंधन समिति के सदस्य आलोक कुमार सिंह, रंजन पांडे, विपुल कुमार सिंह, मुक्ति कांता मोहंती, नितेश कुमार, संतोष कुमार मोहंती सहित अन्य सदस्य मौजूद थे. अंत में कमेटी मेंबर विपुल कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही