Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा में सौर ऊर्जा प्लांट का हुआ शुभारंभ

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : गुरु ग्रंथ साहिब के शब्द “लख खुशियां पातसाहियां”… के साथ ही साकची गुरुद्वारा साहिब में सौर ऊर्जा प्लांट का विधिवत शुभारंभ हुआ. रविवार को तख्त श्री पटना साहिब के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह ने फीता काटकर सोलर बिजली प्लांट का उद्घाटन किया. इससे पूर्व गुरुद्वारा प्रांगण में शब्द-कीर्तन के बाद ग्रंथी ने अरदास कर गुरु महाराज से आज्ञा लेकर उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत की. लगभग सभी गुरुद्वारों के प्रधान, अकाली दल, स्त्री सत्संग सभा व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि अरदास में शामिल होकर इस पुनीत पहल के शुभारंभ के साक्षी बने. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/JSR-Gurudwara-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-when-the-girl-refused-to-marry-the-young-man-attempted-suicide/">जमशेदपुर

: युवती ने शादी से किया इंकार तो युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास

साकची गुरुद्वारा ने मिसाल पेश किया है - शैलेन्द्र सिंह

मौके पर मुख्य अतिथि पटना साहिब गुरुद्वारा के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह ने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ बिजली और पर्यावरण संरक्षण को लेकर साकची गुरुद्वारा प्रबंधन ने जिस प्रकार गंभीरता दिखाई है वह वाकई सराहनीय है. उन्होंने संगत से कहा कि प्रदूषण से मुक्ति और बिजली की हर तरह से बचत प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है. साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने कहा की वाहेगुरु की कृपा, संगत की सेवा और टीम के अथक प्रयास का परिणाम है यह उपलब्धि. उन्होंने इसे एक कीर्तिमान बताया. गुरमीत सिंह तोते एवं सरदार शैलेन्द्र सिंह का कहा कि साकची गुरुद्वारा ने एक मिसाल पेश की है जो और गुरुद्वारा कमेटियों को भी प्रेरित करेगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-high-level-bridge-will-be-built-on-dev-river-of-hartahatu-bandhabeda/">चाईबासा

: हरताहातु-बांधाबेड़ा की देव नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल

50 किलोवाट सौर बिजली उत्पादन का लगा है प्लांट

बताते चलें कि साकची गुरुद्वारा साहिब में 195 सोलर पैनल की मदद से 50 किलोवाट सौर बिजली उत्पादन का प्लांट लगाया है जो गुरुद्वारा साहिब की कुल बिजली खपत के लिए पर्याप्त है. 50 किलोवाट बिजली पैदा होने से कार्बन डाई ऑक्साइड से वातावरण को मुक्ति मिलेगी. इस प्रोजेक्ट को स्थापित करने के लिए लगभग चार माह का समय लगा है. सोलर प्लांट के उद्घाटन मौके पर आमंत्रित सिख संगत, साकची गुरुद्वारा के कमिटी सदस्य व सिख धर्म के अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन सुरजीत सिंह छीते ने किया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-monthly-meeting-of-shri-vaishnav-durga-temple-decision-to-speed-up-membership-drive/">लातेहार

: श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर की मासिक बैठक, सदस्यता अभियान तेज करने का फैसला

इस अवसर पर ये लोग हुए शामिल

साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह, सरदार इंदरजीत सिंह, टेल्को गुरुद्वारा के प्रधान गुरमीत सिंह तोते समेत झारखंड राज्य गुरुद्वारा कमिटी के अध्यक्ष सरदार शैलेन्द्र सिंह, सीजीपीसी के संरक्षक गुरदीप सिंह पप्पू, साकची के ट्रस्टी अवतार सिंह फुर्ती, सतनाम सिंह, जगजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, सीजीपीसी के महासचिव अमरजीत सिंह, परविंदर सिंह सोहल, रविंदर सिंह रिंकु, सुरेन्द्र सिंह छिंदे, कृतजीत सिंह रॉकी, परमजीत सिंह काले, सतनाम सिंह घुम्मन, सुरजीत सिंह खुशीपुर, जोगिंदर सिंह जोगी, सरदार महेंदर सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कू, गुरपाल सिंह, जगमिंदर सिंह, चंचल भाटिया और कुल्विंदर सिंह पन्नू ने भी उद्घाटन मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही