Search

 
 
 

जमशेदपुर : सदर अस्पताल में लगा सोलर पावर सिस्टम, मरीजों को अब नहीं होगी परेशानी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : खासमहल स्थित सदर अस्पताल को मंगलवार को टाटा कमिंस कंपनी की ओर से एक बड़ी सौगात मिली. कंपनी ने सीएसआर फंड से वहां 80 केवीए का सोलर बैट्री सिस्टम स्थापित किया. जिससे अस्पताल में पावर कट की समस्या से निजात मिल गई. इसका उद्घाटन डीडीसी प्रदीप प्रसाद ने किया. मौके पर कंपनी की निदेशक अंजलि पांडे मौजूद थी. सिविल सर्जन डॉ. शाहिर पाल ने टाटा कमिंस की इस सह्रदयता का स्वागत किया. साथ ही कहा कि उक्त बैट्री सिस्टम के स्थापित हो जाने से अस्पताल को निर्वाध रुप से पावर की सप्लाई हो सकेगी. जिससे मरीजों को काफी सहुलियत होगी. मौके पर अपर जिला दण्डाधिकारी(विधि व्यवस्था) नन्दकिशोर लाल, अपर उपायुक्त सौरभ सिन्हा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dandiya-night-rangilo-raas-program-of-mayumn-surabhi-branch-on-24/">जमशेदपुर

: मायुमं सुरभि शाखा का डांडिया नाइट रंगीलो रास कार्यक्रम 24 को

एडीएम ने एमजीएम अस्पताल का लिया जायजा

[caption id="attachment_412314" align="aligncenter" width="1152"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/f6370207-a4ff-4c69-b974-993e721c2e7d.jpg"

alt="" width="1152" height="520" /> एमजीएम अस्पताल में निर्माण कार्य का जायजा लेते एडीएम[/caption] अपर जिला दंडाधिकारी नंदकिशोर लाल ने मंगलवार को एमजीएम अस्पताल परिसर का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल में निर्माणाधीन कार्यों को देखा तथा बेहतर निर्माण का निर्देश दिया. एमजीएम अस्पताल में अभी कई भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है. वहीं पेबर्स ब्लॉक विछाया जा रहा है. ज्ञात हो कि झारखंड सरकार ने एडीएम को एमजीएम अस्पताल का प्रशासक नियुक्त किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ajsu-partys-social-justice-conference-on-11th-sudesh-mahto-will-attend/">जमशेदपुर

: आजसू पार्टी का सामाजिक न्याय सम्मेलन 11 को, सुदेश महतो होंगे शामिल
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही