Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पोटका में सौर ऊर्जा चालित चार जलमीनार महीनों से है खराब, पानी के लिए मचा त्राहिमाम

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : गर्मी का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ने के साथ ही जल संकट गहराता जा रहा है. पोटका प्रखंड की दो पंचायतों में लगा सौर ऊर्जा संचालित जलमीनार महीनों से खराब पड़ा है. शिकायत के बावजूद उसे ठीक नहीं कराया जा रहा है. जिसके कारण ग्रामीण आंदोलन के मुड में आ गए हैं. दोनों पंचायत के ग्रामीणों ने 19 अप्रैल को जिले की उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन एवं शिकायत का निर्णय लिया है. जिन पंचायतों में सौर ऊर्जा संचालित जलमीनार खराब है. उनमें तेतला पंचायत के गितिलता गांव के नीचे टोला स्थित हरि मंदिर के सामने लगा जलमीनार एवं तुड़ी गांव में शरत महतो के घर के समीप स्थापित जलमीनार शामिल हैं. इसी तरह आसनबनी पंचायत के तिलामुड़ा गांव स्थित किंकर कुमार गिरी के घर के सामने तथा इसी पंचायत के राधू मांझी के घर के सामने लगा जलमीनार शामिल है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-earth-day-students-planted-trees-in-mnps-fire-safety-program-was-also-organized/">जमशेदपुर

: एमएनपीएस में पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने किया वृक्षारोपण, फायर सेफ्टी कार्यक्रम भी आयोजित

पंचायत प्रतिनिधि नहीं ले रहे रूचि

जल संकट के संबंध में पोटका के पूर्व पार्षद करुणामय मंडल ने बताया ग्रामीणों ने स्थानीय पंचायत के मुखिया एवं अन्य प्रतिनिधियों को इसकी शिकायत की. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने स्वयं पोटका के बीडीओ को वस्तूस्थिति से अवगत कराया तथा जल्द जलमीनार बनवाने का आग्रह किया. लेकिन बीडीओ ने कोई अहमियत नहीं दी. उन्होंने व्यव्यस्था पर सवाल उठाते हुये कहा कि ये कैसी विडंबना है की जनता पेयजल के लिये त्राहिमाम कर रही है. लेकिन सरकारी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सब चुप हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के साथ वे इस मामले से उपायुक्त को अवगत कराएंगे तथा जल्द समाधान की मांग करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/tatanagar-water-works-repair-works-drinking-water-supply/">जमशेदपुर

: 19 अप्रैल को मेंटेनेंस कार्य को लेकर कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही