Search

 
 
 

Jamshedpur : चांडिल डैम में लापता विमान खोजने के दौरान जवानों को आयी कई मुश्किलें

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : चांडिल डैम में डूबे अलकेमिस्ट एविएशन के ट्रेनी विमान को खोजने में नौसेना के जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. भारतीय नौसेना की रेस्क्यू टीम में शामिल 20 जवानों समेत सहयोग करने वाले पूर्व सैनिकों को बुधवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सम्मानित किया. इस अभियान का नेतृत्व कर रहे कमांडर जेजे सिंह, कमांडर वरुण गुप्ता, लेफ्टिनेंट आरपी पटेल, मास्टर चीफ पेटी ऑफ़िसर आरएस सैनी, पेटी ऑफिसर सोनू कुमार और जूनियर सेलर के रूप में सागर रोहित, ए रहमान, आकाश, पीके खैरवा, शुभम थांगे, अभिनव सिंह, आर चाहर, अमरदीप, गुरप्रीत सिंह, ओमकार, मुकुल, शिवम कुमार, युवराज, रोहित कुमार आदि सैनिक वीरों के साथ-साथ पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह, राजीव रंजन, अशोक श्रीवास्तव एवं सिपाही सतनाम सिंह शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-villagers-demonstrated-in-front-of-the-sub-division-office-with-weapons/">Chandil

: ग्रामीणों ने हथियारों के साथ अनुमंडल कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन
पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय नौसेना के जांबाज सैनिकों ने अपनी कार्य कुशलता एवं इस ऑपरेशन में आने वाली विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता प्राप्त की. इस कार्य से पूरे शहर एवं राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश में भारतीय नौसेना के प्रति सम्मान और विश्वास बड़ा है. रेस्क्यू टीम कल रांची से विशाखापट्टनम के लिए प्रस्थान करेंगी. उनका साजो सामान सड़क मार्ग से विशाखापट्टनम के लिए रवाना हो गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही