Search

जमशेदपुर : एक करोड़ की लागत से मरीन ड्राइव पर बनेगा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट

Mujtaba Haidar Rizvi Jamshedpur : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) शहर में एक सॉलिड वेस्ट प्लांट का निर्माण करेगा. यह सॉलिड वेस्ट प्लांट मरीन ड्राइव पर बनाया जाएगा. इस पर लगभग एक करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इस प्लांट को बनाने के लिए जुडको (झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड) ने दो कंपनियों का चयन किया है. इनमें से समर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पुणे की कंपनी है. दूसरी कंपनी रीजनल सेंटर फॉर अर्बन एंड एनवायरमेंट स्टडीज है. यह लखनऊ की कंपनी है. जुडको ने इन दो कंपनियों का चयन किया है. अब जेएनएसी को तय करना है कि इन दो कंपनियों में से किसे प्लांट के निर्माण के लिए चुना जाए. जेएनएसी के अधिकारियों का कहना है कि इन दो कंपनियों से प्रस्ताव मांगा गया है. अब इसी में से किसी एक कंपनी का चयन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के निर्माण के लिए किया जाएगा. इसकी प्रक्रिया चल रही है. जेएनएसी के विशेष अधिकारी ने बताया कि योजना का डीपीआर बनाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vijay-kumar-gets-bail-from-court-in-bagbera-firing/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा फायरिंग में विजय कुमार को कोर्ट से मिली जमानत

प्रतिदिन 100 टन कचरा का होगा निस्तारण

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अधिकारियों का कहना है कि इस सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से प्रतिदिन 100 टन कचरा का निस्तारण किया जाएगा. पहले गीले कचरे को हटाया जाएगा. इसके बाद ड्राइ वेस्ट को रिसाइकिल किया जाएगा. 97 प्रतिशत कचरा रिसाइकिल कर लिया जाएगा. रिसाइकिल किए गए कचरे से कंपनी विभिन्न प्रकार के सामान बनाएगी. बाकी बचे तीन प्रतिशत कचरा सीमेंट फैक्ट्री को भेजा जाएगा. इससे सीमेंट बनाई जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-separate-cases-registered-against-those-who-rioted-at-biryani-shop/">जमशेदपुर

: बिरयानी दुकान पर हुड़दंग करने वालों पर दो अलग-अलग मामले दर्ज

खत्म होगा मरीन ड्राइव पर कचरे का पहाड़

जेएनएसी के अधिकारियों का कहना है कि जो कंपनी सॉलिड वेस्ट प्लांट का निर्माण करेगी वही कंपनी यहां मौजूद कचरे को हटाएगी. इससे मरीन ड्राइव के पास जमा कचरा खत्म हो जाएगा और आसपास के रहने वालों को परेशानी नहीं होगी. कचरा रहने से यहां रहने वालों को उसकी बदबू से काफी परेशानी होती है. लोग बीमार भी हो रहे हैं. इसकी कई बार लोगों ने अधिकारियों से शिकायत भी की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//