Search

 
 
 

जमशेदपुर : सोलो साइक्लिस्ट आशा मालवीय शहर पहुंची, इनर व्हील क्लब ने किया सम्मानित

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : मध्य प्रदेश के राजघर जिले की रहने वाली राष्ट्रीय खिलाड़ी, पर्वतारोही सह सोलो साइक्लिस्ट आशा मालवीय महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण का ध्येय लेकर एकल साइकिल यात्रा पर निकली हैं. बीती रात जमशेदपुर पहुंचने पर आशा मालवीय का इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर जेस्ट की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया. क्लब की अध्यक्ष निशा गाडिया ने बताया कि आशा मालवीय पूरे देश का भ्रमण कर महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण का संदेश फैलाना चाहती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-seven-day-bhagwat-katha-ends-in-carriage-colony/">जमशेदपुर

: कैरेज कालोनी में सात दिवसीय भागवत कथा का समापन

11 राज्यों का कर चुकी है यात्रा

अब तक आशा मालवीय 11 राज्यों में 10500 किलोमीटर की यात्रा कर चुकी है. झारखंड उनका 12वां राज्य है. निशा गाड़िया ने उनकी साहस एवं आत्मविश्वास से काफी प्रभावित हुई.  कहा कि वह सच्चे अर्थों में `महिला सशक्तिकरण` की प्रतीक हैं. साथ ही यह दूसरे लोगों के लिए प्रेरणाश्रोत हैं. उन्होंने आशा मालवीय के सफल एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की. शहर से विदा होने के मौके पर आशा मालवीय को संस्था की ओर से झारखंड कला स्मृति चिन्ह और कुछ नकद राशि देकर सम्मानित किया गया. मौके पर आईआईडब्ल्यू की मीडिया मैनेजर प्रभा रघुनंदन समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bjp-leader-accused-jmm-supporter-of-assault-and-ransacking-the-office/">आदित्यपुर

: भाजपा नेता ने जेएमएम समर्थक पर मारपीट व कार्यालय में तोड़फोड़ करने का लगाया आरोप 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही