Search

 
 
 

जमशेदपुर : भादुआ पंचायत के मुखिया को पुत्र शोक

 
Gatshila : भादुआ पंचायत के मुखिया श्यामचान्द मानकी के छोटे पुत्र संजय मानकी (28) का निधन गुरुवार को हो गया है. वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित था. जमशेदपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. सूचना मिलते ही ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने तेतलाकोचा गांव पहुंच कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया.  मृतक संजय मानकी मैकेनिकल इंजिनीयरिंग में डिप्लोमाधारी था. वह सुदूर क्षेत्र का एक प्रतिभावान छात्र था. अल्पायु में उनके निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है. जिप सदस्य के साथ बांकी  के मुखिया फागु सोरेन, उपमुखिया बिशु टुडू, दुर्गा प्रसाद दण्डपाट, सुरोजित मानकी समेत अनेक लोग पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें :सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-pdj-flagged-off-the-justice-chariot/">सरायकेला

: न्याय रथ को हरी झंडी दिखा कर पीडीजे ने किया रवाना
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही